यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 02, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
हिमाचल में बारिश का कहर जारी, 862 रूटों पर HRTC बस सेवांए ठप
हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। HRTC को प्रतिदिन 1 करोड़ रुपये का नुकसान हो ...और पढ़ें

HighLights
- HRTC को रोजाना 1 करोड़ का नुकसान
- 862 रूटों पर बस सेवाएं ठप
- कुल्लू और चंबा सबसे अधिक प्रभावित
राज्य ब्यूरो, शिमला। हिमाचल में लगातार हो रही बारिश अब कहर बरपा रही है। एचआरटीसी को रोजाना 1 करोड़ का नुकसान हो रहा है।
मंगलवार को करीब 862 रूटों पर बस सेवाएं ठप रही। वहीं जिन रूटों पर निगम द्वारा बसें भेजी गई उन रूटों पर भी बसें फंसी रही जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
करीब 241 रूटों पर बसें फंसी रही। कई रूटों पर मुश्किल से सडक़ मार्ग अस्थाई रूप से बाहल करने के बाद रूटों से बसें अपने गंत्वय स्थान तक पहुंच सकी। भारी बारिश के चलते कुल्लू व चंबा में सबसे अधिक रूटों पर बस सेवाएं ठप रही।
चंबा में 152 कुल्लू में 93 रूटों पर बस सेवाएं बदी। वहीं आगामी दिनों में जब तक सडक़ मार्ग खुल नहीं जाते कुल्लू के रूटों पर बसें बंद रहेगी।
इसके अतिरिक्त रोहडू में 90, रामपुर में 78, करसोग 44, तारादेवी 46,बिलासपुर 45,केलांग 44,धर्मशाला 26, शिमला लोकल 40, सहित निगम के अन्य यूनिटों में भी बस सेवाएं बाधित रही।
निगम के बस संचालन बंद होने से निगम को प्रतिदिन 1 करोड़ से अधिक का घाटा हो रहा है। जिससे निगम की कमाई आधी हो गई है।
एचआरटीसी उपाध्यक्ष अजय वर्मा ने बताया कि प्रदेश भर में सडक़ मार्ग बंद होने से बसों का संचालन नहीं हो पा रहा है। प्रदेश में प्रतिदिन 850 से अधिक रूट बंद रह रहे हैं। वहीं बसें रूटों पर फंस रही है।
