विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हिमाचल बजट: CM सुक्खू की 20 बड़ी घोषणाएं, किस वर्ग को मिली राहत; किसके हाथ लगी निराशा?

By Digital Desk Edited By: Rajesh Sharma
Published: Sat, 21 Mar 2026 07:02 PM (IST)

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपना चौथा बजट पेश किया, जिसमें कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की गईं। 'अपना ...और पढ़ें

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू बजट पेश करते हुए।

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू बजट पेश करते हुए।

HighLights

  1. अपना सुखी परिवार योजना से मुफ्त बिजली, महिलाओं को सहायता।

  2. किसानों के लिए आयोग, दूध-अदरक खरीद मूल्य में वृद्धि।

  3. रोजगार के अवसर, नए शहरों का विकास, पेंशन में बढ़ोतरी।

जागरण टीम, शिमला। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने शनिवार को अपना चौथा बजट पेश किया। यह बजट कई वर्ग के लिए सौगात लाया तो कइयों के लिए झटका भी दे गया। सुक्खू सरकार के चौथे बजट के मुख्य बिंदु इस प्रकार हैं...

अपना सुखी परिवार योजना 

मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने बजट भाषण में अपना सुखी परिवार योजना की घोषणा की। एक लाख परिवारों को 300-300 यूनिट प्रति माह मुफ्त बिजली मिलेगी। इसके अलावा गरीब परिवारों की एक लाख महिलाओं को 1500 रुपये मासिक भी दिए जाएंगे।

वेतन में कटौती का फैसला

सीएम सुक्खू ने विधायकों व अधिकारियों के वेतन में कटौती करने का फैसला लिया है। सीएम सुक्खू छह महीने खुद आधा वेतन लेंगे। 

पहली बार बजट भाषण में व्यवधान

हिमाचल प्रदेश विधनसभा में बजट भाषण के दौरान पहली बार व्यवधान पड़ा। सीएम की टिप्पणी के बाद विपक्ष बिफर गया और आधा घंटा कार्यवाही ठप रही। 

बजट का आकार हुआ कम

हिमाचल प्रदेश में पहली बार बजट का आकार कम हुआ। आरडीजी यानी राजस्व घाटा अनुदान बंद होने से हिमाचल सरकार ने 58 के बजाय इस बार 54 हजार करोड़ रुपये का बजट पारित किया। 

  • हिमाचल प्रदेश में किसान आयोग के गठन की घोषणा
  • गाय व भैंस के दूध खरीद मूल्य में 10-10 रुपये की बढ़ोतरी
  • अदरक पर पहली बार एमएसपी 30 रुपये में होगी खरीद, हल्दी खरीद का मूल्य 150 रुपये हुआ
  • 100 नई ट्राउट मछली इकाइयां स्थापित होंगी
  • 25 करोड़ रुपये से नादौन में स्थापित होगा एक्वा पार्क
  • 6000 मछुआरों को मिलेगी 3500-3500 सम्मान निधि
  • प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में बनेंगे हेलीपोर्ट
  • 27000 परिवारों को पक्के मकान बनाने के लिए आर्थिक मदद देगी सरकार
  • महिलाओं को 80 लाख से एक करोड़ रुपये की संपत्ति खरीदने पर अब देगी होगी चार प्रतिशत स्टांप ड्यूटी
  • 100 प्रतिशत दिव्यांगजनों की पेंशन 1700 रुपये से बढ़ाकर 3000 रुपये हुई।
  • आंगनबाड़ी वर्कर्स सहित अन्य के मानदेय में 500 से 1000 रुपये तक बढ़ोतरी हुई। 

नौकरियों की घोषणा

ग्रामीण राजस्व अधिकारियों के 600 पद भरे जाएंगे
पुलिस विभाग में होगी 1000 कांस्टेबल की भर्ती, पूर्व सैनिकों को मिलेगा मानद कांस्टेबल का दर्जा
50 महिला इंस्पेक्टर की सीधी भर्ती होगी।

तीन शहर बसेंगे व बाकनाघाट में साइबर सिटी 

बाकनाघाट में साइबर सिटी स्थापित होगी। इसके अलावा मोरनी हिल के पास हिम पंचकुला सिटी स्थापित होगी। बद्दी के पास हिम चंडीगढ़ शहर बसेगा। कांगड़ा में एयरपोर्ट के पास एयरो सिटी स्थापित होगी।

नए बस रूट और बस अड्डे

700 नए बस रूट निजी क्षेत्र को आवंटित किए जाएंगे। डिजिटल समय सारिणी बनेगी। जयसिंहपुर, फतेहपुर व मंडी भराड़ी में बस स्टैंड बनेंगे।

यह भी पढ़ें: हिमाचल में किसकी सैलरी में लगेगा कितना कट? CM सुक्खू का छह महीने के लिए आधी सैलरी लेने का फैसला 

यह भी पढ़ें: हिमाचल में 'अपना सुखी परिवार' योजना में जुड़ेंगे एक लाख लोग, फ्री बिजली व 1500 रुपये मिलने का क्या रहेगा पैमाना?