Himachal Budget 2024: किसान, महिलाएं या युवा... हिमाचल बजट में किस पर ज्यादा जोर? जानें दस बड़ी बातें
Himachal Budget 2024 Update हिमाचल सरकार ने आगामी वर्ष के लिए बजट पेश कर दिया है। बजट में किसानों और मनरेगा मजदूरों के लिए भी घोषणाएं की गई है। वहीं स ...और पढ़ें

डिजिटल डेस्क, शिमला। Himachal Budget 2024: हिमाचल प्रदेश सरकार ने आज अपने कार्यकाल का दूसरा बजट पेश किया। इस बीच सीएम सुक्खू ने सदन में करीब दो घंटे 35 मिनट मे खड़े होकर आने वाले वर्ष का बजट बताया। 58 हजार 444 करोड़ रुपए के बजट में क्या है खास और किन मुद्दों पर किया गया ज्यादा फोकस। आइए, इन दस बिंदुओं में समझते हैं।
1. किसानों के लिए बजट में घोषणाएं
- प्राकृतिक खेती के लिए प्राकृतिक रूप से उगाए गए गेहूं को 40 रुपये तथा मक्की को 30 रुपये प्रति किलोग्राम का न्यूनतम समर्थन मूल्य मिलेगा।
- एमएसपी की तर्ज पर सरकार किसानों से न्यूनतम दूध (गाय) 45 रुपए प्रति लीटर खरीदेगी। जबकि भैंस के दूध का न्यूनतम दाम 55 रुपए दिया जाएगा।
- निजी गौ-सदनों में आश्रित गौवंश के लिए दिए जाने वाले अनुदान 700 रुपये प्रति गौवंश प्रतिमाह से बढ़ाकर 1,200 रुपए किए गए हैं।
2. हरित, स्वच्छ तथा बिजली राज्य हिमाचल
- 'राजीव गांधी स्टार्ट-अप योजना' के अन्तर्गत निजी भूमि पर 45 प्रतिशत उपदान पर 100 से 500 किलोवॉट तक के सोलर पैनल लगाने के कार्यों में तेजी लाई जाएगी।
- 327 अतिरिक्त डीजल बसों को इलेक्ट्रिक किया जाएगा।
- राजीव गांधी स्वरोजगार स्टार्टअप योजना के अन्तर्गत 40 प्रतिशत उपदान पर e-taxis चलाने के लिएदस हजार परमिट दिए जाएंगे।
3. पर्यटन राज्य हिमाचल
- कांगड़ा के गग्गल हवाई अड्डे के विस्तार के लिए तेजी लाई जाएगी।
- हिमाचल के 16 जिलों में हैलीपॉर्ट्स बनाए जाएंगे।
- कुफरी के नजदीक हसन घाटी के मशहूर पर्यटक स्थल पर एक स्काय वॉक ब्रिज बनाया जाएगाष
4. स्वस्थ, शिक्षित, कुशल एवम् दक्ष, हिमाचल
- हमीरपुर में स्टेट कैंसर इंस्टिट्यूट की स्थापना की जाएगी।
- कैंसर पीड़ितों के लिए केयर सेंटरों की स्थापना की जाएगी।
- स्कूलों में स्मार्ट क्लास रूम बनाए जाएंगे तथा सभी एडवांस सुविधाओं पर काम किया जाएगा।
- 'पढ़ो हिमाचल' के नाम से एक व्यापक जन अभियान की शुरुआत होगी।
5. निवेशक मित्र हिमाचल
- किन्नौर, चम्बा और लाहौल व स्पिति में पेयजल परियोजनाओं को पूरा करने का लक्ष्य।
- 500 किलोमीटर लम्बी सड़कों को अपग्रेड किया जाएगा तथा 325 किलोमीटर नई सड़कों तथा 8 पुलों का निर्माण किया जाएगा।
- 15 बस्तियों को सड़क से जोड़ा जाएगा।
6. खिलाड़ियों के लिए घोषणा
- कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड लाने वाले खिलाड़ियों को तीन करोड़ रुपए दिए जाएंगे।
- प्रदेश के खिलाड़ी यदि बाहर जाते हैं तो उन्हें सरकार एसी थ्री टियर का टिकट प्राप्त कराएगी।
7. पेंशन में बढ़ोतरी
- 0-27 वर्ष की आयु के दिव्यांग बच्चों के लिए आवासीय सुविधाएं, खेल मैदान तथा सभी अन्य सुविधाएं।
- 70 वर्ष से अधिक आयु के सभी ऐसे वृद्ध, जो आय कर श्रेणी से बाहर हैं उन्हें मुफ्त उपचार दिया जाएगा
- सभी विधवाओं के 27 साल तक की आयु वाले बच्चों की शिक्षा पर होने वाला व्यय प्रदेश सरकार वहन करेगी।
8. मनरेगा दिहाड़ी में 60 रुपए की बढ़ोतरी
- मनरेगा दिहाड़ी में 60 रुपये की बढ़ोतरी हुई है।
- वहीं विधवा मजदूरों के लिए तीन लाख रुपए की मदद की जाएगी।
9. कर्मचारी के लिए बजट में क्या है
- 1 अप्रैल, 2024 से 4 प्रतिशत् की दर से मँहगाई भत्ते की किश्त जारी
- दिहाड़ीदारों को 25 रुपये बढ़ौतरी के साथ 400 रुपये प्रतिदिन दिहाड़ी मिलेगी
- आउटसोर्स कर्मियों को अब न्यूनतम 12,000 रुपये प्रतिमाह मिलेंगे।
10. भर्ती को लेकर क्या है बजट में
- वन विभाग में Forests Guards के 100 पदों पर की जाएगी भर्ती क 100 रिक्त पदों की
- भूतपूर्व सैनिकों को मिलने वाली आर्थिक सहायता की राशि में इजाफा

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।