Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हिमाचल बोर्ड 12वीं की परीक्षा में लड़कियों ने मारी बाजी, ऊना की महक बनी नंबर वन; देखें Topper List

    Updated: Sat, 17 May 2025 01:28 PM (IST)

    हिमाचल बोर्ड 12वीं का रिजल्ट घोषित हो गया है। ऊना की महक ने 97.2% अंकों के साथ टॉप किया है। दूसरे स्थान पर कांगड़ा की खुशी और जानवी ठाकुर रहीं। तीसरे ...और पढ़ें

    Hero Image
    हिमाचल बोर्ड 12वीं की परीक्षा में लड़कियों ने मारी बाजी (जागरण ग्राफिक्स)

    डिजिटल डेस्क, शिमला। हिमाचल बोर्ड 12वीं क्लास का रिजल्ट शनिवार को जारी हो चुका है। इस परीक्षा में ऊना की महक ने टॉप किया है। महक ने 486 फीसदी नंबरों के साथ 97.2 फीसदी अंक हासिल किए हैं। वहीं, दूसरे नंबर पर कांगड़ा की खुशी रहीं, खुशी ने 96.6 फीसदी अंक हासिल किए।  कांगड़ा की जानवी ठाकुर ने भी दूसरा अंक हासिल किया है। उन्होंने कुल 96.6 फीसदी अंक हासिल किए।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    तीसरे नंबर पर कांगड़ा का कनिका रही। कनिका ने 96.4 अंक अर्जित किए। ऊना की नवनीत कौर ने 96.4 फीसदी अंक हासिल किए। वहीं, कांगड़ा के संजीव कुमार भी तीसरे नंबर पर रहे। उन्होंने भी 96.4 फीसदी अंक हासिल किए। कांगड़ा की रिया रांगड़ा ने भी 96.4 फीसदी अंक हासिल किए।

    टॉप-10 पर रहें ये छात्र

    1.ऊना की महक ने 97.2 फीसदी अंक हासिल किए।

    2.कांगड़ा की खुशी ने 96.6 फीसदी अंक हासिल किए।

    2. कांगड़ा में जाहन्वी ठाकुर ने 96.6 फीसदी अंक हासिल किए।

    3.कांगड़ा की कनिका ने 96.4 फीसदी अंक हासिल किए।

    3.ऊना की पलक ठाकुर ने 96.4 फीसदी अंक हासिल किए।

    3.ऊना की नवनीत कौर ने 96.4 फीसदी अंक हासिल किए।

    3. ऊना की कनक शर्मा ने 96.4 फीसदी अंक हासिल किए।

    3.कांगड़ा के कृष लाहरिया ने 96.4 फीसदी अंक हासिल किए।

    4.ऊना के गगनदीप सिंह ने 96.2 फीसदी अंक हासिल किए।

    4.बिलासपुर की परांजल राणा ने 96.2 फीसदी अंक हासिल किए।

    4.हमीरपुर की सुहानी शर्मा ने 96.2 फीसदी अंक हासिल किए।

    5. ऊना की कृतिका शर्मा ने 96 फीसदी अंक हासिल किए।

    5. ऊना की साक्षी ने 96 फीसदी अंक हासिल किए।

    6.कांगड़ा की प्रिया ने 96.8 फीसदी अंक हासिल किए।

    7. हमीरपुर की वंशिका ठाकुर ने 95.6 फीसदी अंक हासिल किए।

    7. हमीरपुर के आकृषक ठाकुर ने 95.6 फीसदी अंक हासिल किए।

    सातवें स्थान पर, हमीरपुर के नितिन श्याल, हमीरपुर अभिनव कंवल भी रहे।

    8. कांगड़ा की गोरी सूद, 95.04 अंक हासिल किए।

    आठवें स्थान पर, कांगड़ा की अंशिका भारती, कांगड़ा की मुस्कान, ऊना की दिशा वर्मा, सोलन की स्वास्तिका नेगी, ऊना की तनिष्का ठाकुर, हमीरपुर की अभिता चंदल, बिलासपुर के आदर्श शर्मा रहे।

    9. कांगड़ा की सिमरन शर्मा, 95.02 फीसदी अंक हासिल किए।

    नौवें स्थान पर कागड़ा की सिमरन शर्मा, मंडी की नव्या, कांगड़ा की इश्पिता जामवाल, हमीपुर की सोनल, ऊना की लवप्रीत, शिमला की पारुल ठाकुर, शिमला की प्रज्जवल चौहान, मंडी की वनिष्का रहीं।

    10. दसवें स्थान पर शिवांस शर्मा रहे। कुल अंक 95 फीसदी अर्जित किए।

    साथ ही, हमीरपुर की कोमल कौशल, हमीरपुर की अक्शिमा शर्मा, मंडी के अक्शद चंदल, बिलासपुर की सिमरन कौर, सोलन की प्राची ठाकुर, कांगड़ा की महक, मंडी की इशिता, बिलासपुर की भारती संधू, रहीं।

    तीनों स्ट्रीम में ये रहे टॉपर

    स्ट्रीम के हिसाब से देखें तो साइंस स्ट्रीम में ऊना जिले की महक ने 486 अंकों के साथ पहला स्थान हासिल किया है। वहीं, आर्ट्स स्ट्रीम में कांगड़ा की अंकिता ने प्रथम स्थान हासिल किया है। पायल शर्मा ने कॉमर्स स्ट्रीम में 482 अंकों के साथ पहला स्थान हासिल किया है।

    कैसे देखें रिजल्ट

    छात्र अपना परीक्षा परिणाम बोर्ड की वेबसाइट hpbose.org पर जाकर चेक कर सकते हैं। जारी अधिसूचना के मुताबिक, हिमाचल 12वीं बोर्ड में कुल 86373 छात्र बैठे थे। इनमें से 71591 छात्र पास हुए हैं। वहीं, 5847 विद्यार्थियों की कम्पार्टमेंट आई है। फेल होने वाले छात्रों की संख्या 8581 है। इससे पहले शिक्षा बोर्ड ने दसवीं का परीक्षा परिणाम 15 मई को घोषित किया।