Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Himachal: बिलाल अहमद शाह का कांग्रेस पर वार, अभी तक हज कमेटी और वक्फ बोर्ड गठित नहीं हुई, मुस्लिम समुदाय के लोग परेशान

    By Paras PandeyEdited By: Paras Pandey
    Updated: Thu, 14 Dec 2023 05:00 AM (IST)

    प्रदेश में हज कमेटी और वक्फ बोर्ड का गठन न होने पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा है। कांग्रेस सरकार को भाजपा ने मुस्लिम विरोधी करार दिया है। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष बिलाल अहमद शाह ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस सरकार का गठन हुए एक साल का कार्यकाल हो गया है।

    Hero Image
    भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष बिलाल अहमद शाह ने किया विरोध

    राज्य ब्यूरो, शिमला। प्रदेश में हज कमेटी और वक्फ बोर्ड का गठन न होने पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा है। कांग्रेस सरकार को भाजपा ने मुस्लिम विरोधी करार दिया है। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष बिलाल अहमद शाह ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस सरकार का गठन हुए एक साल का कार्यकाल हो गया है। लेकिन अभी तक हज कमेटी का गठन नहीं किया है, जबकि हज यात्रा की प्रक्रिया शुरू हो गई है। हज पर जाने के लिए आवेदन करने की 20 दिसंबर अंतिम तिथि है। 
    प्रदेश से हर साल मुस्लिम समुदाय के लोग हज के लिए जाते हैं। उन्होंने कहा कि हज पर जाने वाले लोगों के लिए शिविर लगाए जाते हैं, उन्हें हज स बंधी जानकारी दी जाती है। फार्म भरने में कई तरह की मुश्किलें आती है और उनकी मदद के लिए हज कमेटी रहती है।
    लेकिन हैरानी की बात है कि अभी तक न हज कमेटी के सदस्य नियुक्त हुए और न ही अध्यक्ष बनाया गया है। हालांकि केंद्र सरकार द्वारा एप लांच की है, जिससे लोगों को हज संबंधी जानकारी मिल रही है। बिलाल अहमद शाह ने कहा कि इसके अतिरिक्त अभी तक वक्फ बोर्ड का भी गठन तक नहीं किया गया है।

    जबकि वक्फ बोर्ड ही प्रदेश में मस्जिदों की देखरेख करने के अतिरिक्त मुस्लिम समुदाय के उत्थान के कार्य करता है। किराए से जुड़े कई मामले भी लटके हुए हैं। उन्होंने सरकार से जल्द से जल्द वक्फ बोर्ड और हज कमेटी का गठन करने की मांग की। साथ ही कहा कि भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने प्रदेश की कमेटी का गठन कर लिया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अब जल्द ही प्रदेश का दौरा करेंगे और कांग्रेस सरकार की मुस्लिम विरोधी नीतियों को मुस्लिम समाज के सामने उजागर करेंगे। एक बड़ा अभियान पूरे प्रदेश में चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि देश में मोदी सरकार ही ऐसी सरकार है, जोकि सब को साथ लेकर और खास कर मुस्लिम उत्थान के लिए काम कर रही है। कई महत्वपूर्ण फैसले मोदी सरकार ने लिए हैं और 2024 लोकसभा चुनाव में फिर से केंद्र में मोदी सरकार बनेगी।