Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Himachal Weather: बर्फबारी और बारिश से सूखी धरती को मिली संजीवनी, 300 से अधिक सड़कें बंद; शीतलहर की चेतावनी

    Updated: Sun, 29 Dec 2024 08:46 AM (IST)

    Himachal Pradesh Weather Update हिमाचल प्रदेश में बीते चौबीस घंटे हुई बर्फबारी और बारिश ने महीनों के सूखे से राहत दिलाई है। इससे पहले 31 दिसंबर 2010 को 24 घंटों में सबसे अधिक बारिश हुई थी। ताजा हिमपात व वर्षा के बाद प्रदेश में चार नेशनल हाईवे सहित 319 सड़कें बंद हैं। हिमाचल के कई जगहों पर शीतलहर का येलो अलर्ट भी जारी किया गया है।

    Hero Image
    मनाली में 14 वर्षों के बाद चौबीस घंटों में 78 मिलीमीटर वर्षा (फाइल फोटो)

    राज्य ब्यूरो, शिमला। प्रदेश में बीते चौबीस घंटों के दौरान ऊंचे व मध्य क्षेत्रों में हिमपात व निचले क्षेत्रों में वर्षा ने तीन माह के सूखे से निजात दिलाई है। लाहुल स्पीति में चार फीट, अटल टनल में साढ़े तीन फीट, किन्नौर के सांगला व कन में डेढ़ फीट, केलंग व कुफरी में करीब एक फीट ताजा हिमपात हुआ है। प्रदेश में मनाली में 14 वर्षों के बाद चौबीस घंटों में 78 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    2010 में हुई थी 24 घंटों में सबसे अधिक वर्षा

    इससे पूर्व चौबीस घंटों में आज तक की सबसे अधिक वर्षा 31 दिसंबर 2010 को 156.2 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई थी। वर्षा और हिमपात ने कृषि बागवानी को संजीवनी प्रदान की है। ताजा हिमपात व वर्षा के बाद प्रदेश में चार एनएच सहित 319 सड़कें बंद हैं।

    जिसमें लाहुल स्पीति में 151, किन्नौर में 88, कुल्लू में 21, चंबा में 11, कांगड़ा में छह और ऊना में तीन सड़कें बंद हैं। एचआरटीसी के 156 रूट बाधित हैं। प्रदेश में ताजा हिमपात के बाद 332 ट्रांसफॉर्मर खराब हैं जिसके कारण बिजली आपूर्ति बाधित है।

    हिमपात के बाद कड़े हुए ठंड के तेवर

    ताजा हिमपात के बाद ठंड के तेवर कड़े हो गए हैं। हालांकि दो से छह डिग्री तक न्यूनतम तापमान में अंतर आया है। कुछ स्थानों पर वृद्धि और कुछ स्थानों पर गिरावट आई है। बिलासपुर के बरठीं में 6.4, कुकुमसेरी व धौलाकुआं में 5.2 डिग्री की वृद्धि हुई है।

    शिमला में 3.8, रिकांगपिओ में 2.5 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग द्वारा जारी किए गए ताजा पूर्वानुमान के अनुसार रविवार को प्रदेश में ऊंचे क्षेत्रों में कुछ एक स्थानों पर हिमपात जबकि कुछ एक स्थानों पर वर्षा की संभावना जताई गई है। प्रदेश के अधिकतर स्थानों पर शीतलहर को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।

    यह भी पढ़ें- कश्मीर में थमी जिंदगी की रफ्तार! बर्फबारी से सभी उड़ानें रद, रेल सेवा ठप; बिजली व पानी का भी संकट

    कहां कितनी हुई वर्षा

    जगह बारिश (मिमी में)
    मनाली 78
    बरंठीं 52.4

    डलहौजी

    47

    बिलासपुर

    40.2

    देहरा गोपीपुर

    38.3

    चंबा

    38

    धर्मशाला

    35.6

    कांगड़ा

    27

    भरमौर

    26

    कहां कितना हुआ हिमपात

    जगह बर्फबारी (सेमी में)
    कल्पा 37
    नारकंडा 22
    केलंग 21
    कुफरी 21
    कुकुमसेरी 20

    बर्फबारी से बसों का संचालन प्रभावित

    हिमाचल में शनिवार ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हुई बर्फबारी के कारण बसों का संचालन खासा प्रभावित हुआ है। शनिवार को प्रदेश के 156 रूटों पर एचआरटीसी की बस सेवा दिनभर ठप रही। शिमला, मंडी कुल्लू् और केलांग डिपो के ये रूट प्रभावित हुए हैं। प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बीते शुक्रवार रात से ही हिमपात हो रहा है। यात्रियों को किसी तरह की असुविधा यातायात में न हो इसके लिए निगम प्रबंधन ने कई रूटों को क्लब कर दिया है।

    यह भी पढ़ें- Haryana Weather: नए साल पर छा सकता है कोहरा, कई जिलों में शीतलहर का अलर्ट जारी; पढ़ें मौसम का ताजा हाल

    comedy show banner
    comedy show banner