Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हिमाचल के पांच जिलों में भारी बारिश, चार हाईवे सहित 533 सड़कें बंद; HRTC के 955 रूट पर नहीं चलेंगी बसें

    Updated: Thu, 07 Aug 2025 08:07 AM (IST)

    हिमाचल प्रदेश में भारी वर्षा के कारण शिमला सोलन मंडी चंबा कांगड़ा और बिलासपुर जिलों में जनजीवन प्रभावित हुआ है। सोलन और सिरमौर में शिक्षण संस्थान बंद रहे। कुल्लू में बाढ़ से मकानों और दुकानों को नुकसान पहुंचा है जबकि मनाली में पुल बह गया है। मंडी में फ्लाईओवर टूट गया और जोगिंदरनगर में राष्ट्रीय राजमार्ग क्षतिग्रस्त हुआ है।

    Hero Image
    कुल्लू जिले के निरमंड के ऊर्टू के समीप कुटली में मलबे में दबे वाहन l जागरण

    जागरण टीम, शिमला। प्रदेश में मंगलवार रात से बुधवार तक शिमला, सोलन, मंडी, चंबा, कांगड़ा और बिलासपुर जिलों सहित अन्य स्थानों पर भारी वर्षा हुई।

    इससे जनजीवन प्रभावित हुआ है। भारी वर्षा के कारण सोलन और सिरमौर जिलों में सभी शिक्षण संस्थान और आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहे, जबकि शिमला, मंडी और कुल्लू के कुछ उपमंडलों में भी स्कूलों में छुट्टी रही।

    जिला कुल्लू के निरमंड उपमंडल की पंचायत राहनू के दो नालों में आई बाढ़ से पांच मकानों, सात दुकानों, तीन पशुशालाओं को नुकसान हुआ है जबकि पांच गाड़ियां मलबे में दब गईं। प्रशासन ने छह घरों को खाली करवा लिया है। मनाली उपमंडल के कास्ता गांव में नाले में आई बाढ़ से पुल बह गया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सड़कों पर खिसक रहे पहाड़

    कुमारहट्टी में पहाड़ी दरकने से नालागढ़-रामशहर-शिमला मार्ग का एक हिस्सा नदी में समा गया। नदी ने डैम का रूप धारण कर लिया, जिससे हालात और भी भयावह हो गए। इसी स्थान पर वर्ष 2023 में भी पहाड़ खिसकने की घटना हो चुकी है। सोलन जिले में कालका-शिमला राष्ट्रीय राजमार्ग चक्की मोड़ के समीप बुधवार सुबह साढ़े छह बजे भूस्खलन से बंद हो गया। इससे चार किलोमीटर तक वाहनों की कतारें लग गईं।

    भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआइ) की टीम ने तीन घंटे बाद मार्ग बहाल किया। वहीं, शिमला के टुटू में सड़क किनारे खड़े तीन वाहन भूस्खलन की चपेट में आ गए।

    एचआरटीसी के 955 रूट पर बस सेवा बाधित

    भूस्खलन से प्रदेश में हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) के 955 रूट पर बस सेवा बाधित रही। एचआरटीसी प्रबंधन के अनुसार 382 रूट पर बस सेवाएं बंद रहीं। वहीं, 573 रूट पर जो बसें भेजी गई थीं, वे सड़कें बंद होने के कारण रास्ते में फंसी रहीं।

    सड़कें बाधित होने के कारण लोगों को गंत्वय स्थान तक पैदल जाना पड़ा। निगम प्रबंधन के अनुसार मंडी जिला के सुंदरनगर में सबसे अधिक 62 रूट पर बस सेवा बंद रही और 67 रूट पर बसें रास्ते में फंस गईं।

    रामपुर में 25, करसोग 46, नालागढ़ 37, मंडी 52, धर्मपुर 16, कुल्लू 19, रिकांगपियो 11, शिमला के तारदेवी डिपो में 13, सोलन 17, नाहन 13, रोहडू आठ, सरकाघाट सात और धर्मशाला में पांच रूट पर बसें नहीं गईं।

    चार हाईवे सहित 533 सड़कें बंद

    हिमाचल में भारी बारिश और भूस्खलन के कारण चार नेशनल हाईवे और 533 सड़कें बंद हैं। वहीं, 635 ट्रांसफार्मर और 266 पेयजल योजनाएं भी ठप पड़ी हैं।