Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सावधान! हिमाचल में आज और कल भारी बारिश की संभावना, कई जिलों में सड़कें बंद; मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

    Updated: Mon, 28 Jul 2025 07:27 AM (IST)

    मौसम विभाग ने 28 और 29 जुलाई को हिमाचल प्रदेश में भारी वर्षा की चेतावनी जारी की है। कांगड़ा मंडी ऊना बिलासपुर शिमला और सिरमौर जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है जबकि कांगड़ा मंडी कुल्लू और शिमला के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वर्षा के कारण प्रदेश में अधिकतम तापमान में गिरावट आई है और कई सड़कें बंद हो गई हैं।

    Hero Image
    हिमाचल में आज और कल भारी से भारी वर्षा की संभावना है। सांकेतिक तस्वीर

    राज्य ब्यूरो, शिमला। मौसम विभाग ने 28 व 29 जुलाई को प्रदेश में कुछ स्थानों पर भारी से भारी वर्षा की संभावना जताई है। 28 जुलाई को कांगड़ा, मंडी, ऊना, बिलासपुर, शिमला और सिरमौर जिले के कुछ स्थानों पर भारी वर्षा का यलो अलर्ट है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    29 जुलाई को कांगड़ा, मंडी, कुल्लू व शिमला में कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा का ऑरेंज अलर्ट है। रविवार दोपहर बाद धर्मशाला सहित कांगड़ा और शिमला के कुछ स्थानों पर वर्षा हुई। इससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली।

    वर्षा से प्रदेश में अधिकतम तापमान में दो से पांच डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। धौलाकुआं में सबसे अधिक 5.1, नारकंडा में 4.4, बिलासपुर में 2.5 और ऊना में 1.2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। प्रदेश में सबसे अधिक तापमान ऊना में 35.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

    प्रदेश में वर्षा और भूस्खलन के कारण मंडी में राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच)-70 और कुल्लू में एनएच- 305 सहित 132 सड़कें यातायात के लिए बंद हैं। मंडी जिले में 131, कुल्लू में 46, कांगड़ा में 12, ऊना में चार, शिमला में तीन, सिरमौर में दो और चंबा व लाहुल स्पीति में एक-एक सड़क बंद है।

    प्रदेश में अभी तक 75 ट्रांसफार्मर खराब हैं, जिसमें कुल्लू में 47, मंडी में 24 व कांगड़ा में चार ट्रांसफार्मर खराब है। 97 पेयजल योजनाएं भी प्रभावित हैं, जिसमें मंडी में 38, कांगड़ा में 59 शामिल हैं।

    पांगी में पुलिया टूटने से नाले में बही महिला

    पांगी की पंचायत शौर के कड़ू धार में थरशानी के समीप कड़ू नाला पर लकड़ी की बनी अस्थायी पुलिया टूटने से एक महिला तेज बहाव में बह गई। महिला व पुरुष नाले में गिरे थे, जिनमें पुरुष ने बड़ी मुश्किल से खुद को बचाया। तीसरे व्यक्ति ने भी इन दो लोगों को बचाने के लिए नाले में छलांग लगाई थी।

    यह हादसा शनिवार शाम को हुआ। शौर पंचायत निवासी राजेश कुमार, राम सिंह, नात्री देवी, बिंदु, सुरेंद्र, सपना, सुगी, गुड्डी और नैना देवी कड़ू धार में बने गोठ (अधवारी) में मवेशियों को पहुंचाकर वापस आ रहे थे। जब वे नाले को पार करने लगे तो अचानक पुलिया टूट गई।