विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 14, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Shimla Weather News: शिमला और सिरमौर में आज भारी बारिश और बाढ़ की चेतावनी, 30 सड़कें, जानें मौसम का नया अपडेट

Published: Sat, 14 Sep 2024 08:33 AM (IST)

हिमाचल प्रदेश में इन दिनों बारिश और बाढ़ का प्रकोप चल रहा है। मौसम विभाग के अनुसार हिमाचल प्रदेश में ...और पढ़ें

हिमाचल के कुछ जगहों पर बारिश व अचानक बाढ़ आने की चेतावनी
हिमाचल के कुछ जगहों पर बारिश व अचानक बाढ़ आने की चेतावनी

HighLights

  1. शिंकुला, बारालाचा, रोहतांग व कुंजुम में हुआ हल्का हिमपात।
  2. प्रदेश में 17 सितंबर तक सक्रिय रहेगा मानसून।

राज्य ब्यूरो, शिमला। प्रदेश की ऊंची चोटियों शिंकुला, बारालाचा, रोहतांग व कुंजुम में हल्का हिमपात हुआ और अन्य स्थानों पर रुक-रुक कर वर्षा जारी रही। मौसम विभाग ने शनिवार को शिमला व सिरमौर जिले में कुछ स्थानों पर भारी वर्षा व अचानक बाढ़ आने की चेतावनी जारी की है। 

17 सितंबर तक सक्रिय रहेगा मानसून

मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में 17 सितंबर तक मानसून सक्रिय रहेगा और उसके बाद हल्की कमी आने का अनुमान है।वर्षा के कारण अधिकतम तापमान में तीन से छह डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। सुंदरनगर, भुंतर व सैंज में पांच डिग्री सेल्सियस से अधिक की गिरावट आई है। कई स्थानों पर न्यूनतम तापमान में एक से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है।

यह भी पढ़ें- Himachal Disaster: हिमाचल में बारिश बनी काल, 72 दिनों में 135 लोगों की मौत; 117 सड़कें बंद

30 सड़के यातायात के लिए बंद

शुक्रवार को सोलन में 20, शिमला में 18 व धौलाकुआं में आठ मिलीमीटर वर्षा हुई। प्रदेश में एक राष्ट्रीय राजामार्ग व 30 सड़कें यातायात के लिए बंद है। 22 ट्रांसफार्मर खराब होने से विद्युत आपूर्ति बाधित है।

प्रमुख शहरों में तापमान

स्थान न्यूनतम अधिकतम
शिमला 14.0 21.4
सुंदरनगर 20.5 27.4
भुंतर 22.2

26.0

कल्पा 10.0 14.5
धर्मशाला 18.0 26.0
ऊना 22.0 33.2
नाहन 22.0 23.1
केलंग 8.8 23.4
सोलन 18.0 20.0

नोट- तापमान डिग्री सेल्सियस में

यह भी पढ़ें- हिमाचल में 92 हजार लोगों को मिलेगा अपना घर, पीएम आवास के जरिए मिला तोहफा