विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 13, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

हिमाचल में 92 हजार लोगों को मिलेगा अपना घर, पीएम आवास के जरिए मिला तोहफा

Published: Fri, 13 Sep 2024 09:35 PM (IST)

प्रधानमंत्री आवास योजना (Pradhan Mantri Awas Yojana 2024) के तहत हिमाचल प्रदेश के लिए 92364 घर स्वीकृत किए गए हैं। ...और पढ़ें

हिमाचल में पीएम आवास योजना के तहत 92 हजार से अधिक घर स्वीकृत किए गए। (फाइल फोटो)
हिमाचल में पीएम आवास योजना के तहत 92 हजार से अधिक घर स्वीकृत किए गए। (फाइल फोटो)

संवाद सहयोगी, नूरपुर। विधायक रणवीर सिंह निक्का ने केंद्र सरकार द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत प्रदेश के लिए 92 हजार 364 घर स्वीकृत करने के लिए केंद्र सरकार तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद किया है।

शुक्रवार को कंडवाल में आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए रणवीर सिंह निक्का ने कहा कि पक्का घर हर व्यक्ति का सपना है और जो वादा प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों के साथ किया वो निभाया है, जिसका जीता जागता उदाहरण इतनी बड़ी संख्या में हिमाचल के लिए घर स्वीकृत करना है।

निक्का ने कहा कि नूरपुर ब्लॉक में भी लगभग 1400 घर लोगों को मिलने जा रहे जो कि नूरपुर के लिए सौभाग्य की बात है। निक्का ने कहा कि नूरपुर क्षेत्र के आम लोगों के पक्के घर का सपना काफी हद तक पूरा होने जा रहा है।

निक्का ने कहा कि चुनावों में उन्होंने नूरपुर की जनता के साथ वादा किया था कि विधायक बनने के बाद जिनके घर कच्चे है, उनको पक्का करने के लिए विधायक के रूप में मिलने वाले वेतन के साथ-साथ अपने निजी खर्च पर लोगों के घर बनाएंगे।

निक्का ने कहा कि विधायक बनने के बाद अब तक उन्होंने अपनी ओर से नूरपुर क्षेत्र के लगभग 850 घरों को पक्का बनाने के लिए हर परिवार को 6 हजार ईंट, 5 क्विंटल सरिया, 70 बैग सीमेंट उपलब्ध करवाए है। उन्होंने कहा कि नूरपुर क्षेत्र में जो लोग आर्थिक रूप से कमजोर है, मेहनत मजदूरी करके भी पक्का घर बनाने की हिम्मत नहीं जुटा पाते थे।

ऐसे लोगों को वह हौंसला देते है कि आप मकान की नींव भरे, दीवारें खड़ी करने के लिए निर्माण सामग्री हम उपलब्ध कराएंगे। आज कई लोगों की पक्की छते बनकर तैयार है।