Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हिमाचल में 18 तक आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश का अलर्ट, भूस्खलन की चेतावनी भी जारी; यातायात के लिए 252 सड़कें बंद

    Updated: Sun, 13 Jul 2025 07:44 AM (IST)

    मौसम विभाग ने मंडी ऊना सोलन सिरमौर और शिमला में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। बीते 24 घंटों में मंडी कुल्लू और शिमला में भारी वर्षा हुई जिससे कई सड़कें बंद हो गईं और बिजली आपूर्ति बाधित हुई। मानसून के कारण प्रदेश में 56 लोगों की मौत हो चुकी है और कई मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं। तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है।

    Hero Image
    18 जुलाई तक मंडी के अलावा, ऊना सोलन, सिरमौर व शिमला में भारी वर्षा की चेतावनी। फाइल फोटो

    राज्य ब्यूरो, शिमला। मौसम विभाग द्वारा जारी किए गए ताजा पूर्वानुमान के अनुसार मंडी के अलावा, ऊना सोलन, सिरमौर व शिमला में 18 जुलाई तक आंधी के साथ भारी वर्षा की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान कई स्थानों पर भूस्खलन के साथ यातायात व अन्य सेवाओं के बाधित होने का अनुमान है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    प्रदेश में बीते चौबीस घंटों के दौरान मंडी, कुल्लू व शिमला में कई स्थानों पर भारी वर्षा हुई। प्रदेश में सबसे अधिक वर्षा मंडी के श्री मुरारी देवी में 126, पंडोह में 79 मिलीमीटर दर्ज की गई।

    प्रदेश में मंडी में दो राष्ट्रीय राज मार्ग के अलावा 252 सड़कें यातायात के लिए बंद हैं। 327 ट्रांसफार्मरों के खराब होने के कारण बिजली आपूर्ति बाधित है। इसमें से 166 हमीरपुर में और 102 मंडी में खराब हैं।

    प्रदेश में 20 जून को मानसून के प्रवेश के बाद अब तक 56 लोगों की मौत हो चुकी है। जो 33 लापता हैं उनके शव न मिलने के कारण उन्हें भी मृत मान लिया गया है। अभी तक 380 मकान पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुके हैं और 627 मकानों, 185 दुकानों और 785 गौशालाओं को नुकसान हुआ है। प्रदेश में 787 पानी की योजनाएं बंद हैं। जिसमें 612 कांगड़ा में, मंडी में 175 योजनाएं प्रभावित हैं।

    तापमान में 10 डिग्री तक गिरावट

    प्रदेश में अधिकतम तापमान में दो से करीब दस डिग्री तक की गिरावट आई है। बजौरा में 9.7, भुंतर में 8.8, सुंदरनगर में 7.3, मंडी में 5.8, बिलासपुर में 5.6 डिग्री अधिकतम तापमान में गिरावट आई है। प्रदेश में सबसे अधिक तापमान ऊना में 34.6 डिग्री दर्ज किया गया है। प्रदेश में वर्षा और भूस्खलन के दो एनएच मंडी के अलावा 252 सड़कें यातायात के लिए बंद हैं।

    यह भी पढ़ें- Monsoon: आज दिल्ली से यूपी तक जमकर बरसेंगे बादल, राजस्थान में बारिश का दौर जारी; 17 जुलाई तक रहेगा मानसून का असर