Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Himachal News: हिमाचल में भारी बारिश का अलर्ट जारी, 212 सड़कें यातायात के लिए बंद

    Updated: Sun, 27 Jul 2025 07:40 AM (IST)

    हिमाचल प्रदेश में मौसम तीन दिन साफ रहने के बाद फिर से मानसून सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग ने 27 जुलाई को कांगड़ा ऊना और सिरमौर में भारी वर्षा का यलो अलर्ट जारी किया है। वर्षा और भूस्खलन के कारण दो राष्ट्रीय राजमार्गों सहित प्रदेश में 212 सड़कें बंद हैं। मंडी जिले में सबसे ज्यादा सड़कें बाधित हैं।

    Hero Image
    हिमाचल प्रदेश में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।

    राज्य ब्यूरो, शिमला। हिमाचल प्रदेश में तीन दिन मौसम साफ रहने के बाद शनिवार को मानसून फिर सक्रिय हुआ। पालमपुर, मंडी, कांगड़ा, पांवटा साहिब, शिमला सहित बिलासपुर व भरमौर में भी वर्षा हुई। मौसम विभाग ने 27 जुलाई को कांगड़ा, ऊना और सिरमौर जिले में कुछ स्थानों पर भारी वर्षा का यलो अलर्ट जारी किया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    29 व 30 जुलाई को भी भारी वर्षा की संभावना है। प्रदेश में वर्षा और भूस्खलन के कारण दो राष्ट्रीय राजमार्ग मंडी में एनएच-70 व कुल्लू में एनएच-305 सहित 212 सड़कें यातायात के लिए बंद हैं। मंडी जिले में सबसे ज्यादा 139 सड़कें बाधित हैं।

    प्रदेश में अभी तक 31 ट्रांसफार्मर खराब हैं, जिसमें मंडी में 24 और कुल्लू में तीन व कांगड़ा में चार ट्रांसफार्मर खराब हैं। 141 पेयजल योजनाएं प्रभावित हैं, जिसमें मंडी में 79, कांगड़ा में 59 जबकि बाकी प्रदेश के अन्य स्थानों पर खराब हैं। हिमाचल प्रदेश में अधिकतम तापमान में एक से तीन डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आई है।

    कहां कितनी वर्षा हुई

    स्थान वर्षा - (मिलीमीटर)

    पालमपुर - 33

    मंडी - 26.4

    कांगड़ा - 21.2

    पांवटा साहिब - 20.8

    कोठी - 18.6

    घणाहट्टी - 16

    बिलासपुर - 15.4

    नारकंडा - 13.5

    भरमौर - 7.0