Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Himachal Weather Update: हिमाचल में 19 अगस्त तक भारी बारिश का अलर्ट, 200 से अधिक सड़कें बंद

    Updated: Wed, 14 Aug 2024 07:34 AM (IST)

    Flood in Himachal Pradesh हिमाचल प्रदेश में बारिश की आफत से अभी राहत नहीं मिलेगी। मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जगहों पर भारी बारिश और बाढ़ की आशंका व्यक्त किया है। मानसून की इस आफत से हिमाचल को अब तक करोड़ों का नुकसान हो चुका है। वहीं बारिश की तबाही से कई लोगों की मौत भी हो चुकी है।

    Hero Image
    हिमाचल प्रदेश में 212 सड़कें यातायात के लिए बंद (फाइल फोटो)

    राज्य ब्यूरो, शिमला। मौसम विभाग ने प्रदेश में 19 अगस्त तक भारी वर्षा और कई स्थानों पर बाढ़ आने की चेतावनी जारी की है। बुधवार को कांगड़ा, ऊना, सोलन, शिमला और सिरमौर जिला में कुछ स्थानों पर भारी वर्षा की आशंका है। मंगलवार को वर्षा के कारण तीन मकानों को नुकसान हुआ है। 212 सड़कें यातायात के लिए बंद हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    राज्य को हो चुका है करोड़ों का नुकसान

    मंगलवार को धर्मशाला में 51, कांगड़ा में 30, बजौरा में 4.5, बिलासपुर में चार, सोलन और शिमला में 2.4 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। प्रदेश में अब तक मानसून के दौरान एक हजार करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान हो चुका है। लोक निर्माण विभाग को सबसे अधिक नुकसान हुआ है।

    यह भी पढ़ें- 'पर्यटन राजधानी के रूप में विकसित होगा कांगड़ा, मजबूत होगी आर्थिक स्थिति', समीक्षा बैठक में बोले CM सुक्खू

    मां कल्पना के बाद बेटे आदविक का शव मिला

    31 जुलाई की रात रामपुर के समेज के लोगों के लिए काल बनकर आई थी। बादल फटने के बाद आई बाढ़ से लापता हुए 33 लोगों में से 17 के शव मिल गए हैं।

    समेज त्रासदी में लापता कल्पना के शव के बाद मंगलवार को उसके चार वर्षीय बेटे आदविक का शव सतलुज नदी के किनारे दत्तनगर पुल के समीप बरामद हुआ है। शव की शिनाख्त बच्चे की मौसी एवं नाना ने की है।

    यह भी पढ़ें- Himachal News: KBC से मिले फेम को सामाजिक कार्यों में लगा रहे अरूणोदय, 15 अगस्त पर हिमाचल सरकार करेगी सम्मानित

    comedy show banner
    comedy show banner