Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    शिमला में रिश्ते हुए तार-तार, पोते ने 65 वर्षीय दादी का किया रेप; जान से मारने की दी धमकी

    Updated: Wed, 09 Jul 2025 11:23 AM (IST)

    शिमला में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है जहां 65 वर्षीय महिला के साथ उसके रिश्ते के पोते ने दुष्कर्म किया। महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि आरोपी दीपक कुमार ने जबरन घर में घुसकर वारदात को अंजाम दिया। महिला ने घटना के बारे में बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई।

    Hero Image
    खबर को प्रस्तुत करने के लिए सांकेतिक तस्वीर का इस्तेमाल किया गया है।

    संवाद सूत्र, रोहडू (शिमला)। हिमाचल के शिमला जिला के रोहडू में 65 साल की महिला के साथ उसके रिश्ते के पोते ने दुष्कर्म किया है। पुलिस थाना चिडगांव के तहत उपतहसील जांगला के लिंबडा गांव की 65 वर्षीय महिला ने पुलिस को लिखित में शिकायत कर बताया कि उसके पति की मृत्यु के बाद वह गांव में घर में अकेली रहती है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पुलिस के अनुसार, महिला दोपहर करीब डेढ़ बजे लिंबडा गांव में अकेली थी। इसी दौरान आरोपी युवक दीपक कुमार (25) ने दुष्कर्म किया। आरोपी ने पहले तो जबरन महिला के घर में प्रवेश किया। इस दौरान आरोपी ने महिला के साथ दुष्कर्म किया।

    शिकायतकर्ता महिला ने बताया कि आरोपी रिश्ते में उसका पोता लगता है। महिला ने इस मामले में पड़ोसियों को बताना चाहा, हालांकि युवक ने महिला को घटना का खुलासा करने पर जान से मारने की धमकी भी दी थी।

    डीएसपी एसडीपीओ रोहडू प्रणव चौहान ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि युवक ने इस घटना को अंजाम देकर सभी रिश्तों को तार-तार कर दिया। महिला युवक की रिश्ते में दादी लगती है। इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र के लोगों में इसको लेकर चर्चा है।