Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    HRTC बसों में निशुल्क यात्रा, सड़कों पर महिलाओं की भारी भीड़; उठाया लाभ

    Updated: Sat, 09 Aug 2025 05:58 PM (IST)

    हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम ने रक्षाबंधन पर महिलाओं को मुफ्त यात्रा का उपहार दिया। शिमला समेत सभी रूटों पर महिलाओं की भारी भीड़ रही। निगम ने स्टाफ को महिलाओं के साथ अच्छा व्यवहार करने के निर्देश दिए थे। मुफ्त यात्रा केवल हिमाचल की सीमा के भीतर ही मान्य थी जिससे सीमावर्ती क्षेत्रों में कुछ भ्रम हुआ। महिलाओं को शून्य मूल्य के टिकट दिए गए।

    Hero Image
    एचआरटीसी बस में मिली निशुल्क यात्रा। फाइल फोटो

    राज्य ब्यूरो, शिमला। रक्षाबंधन के त्योहार पर हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम ने महिलाओं को निशुल्क यात्रा का तोहफा दिया। शनिवार को बसों में महिलाओं को यात्रा निशुल्क थी। सूर्य उदय से लेकर सूर्यास्त तक यह सुविधा महिलाओं को दी गई।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    निशुल्क यात्रा का महिलाओं ने भी लाभ उठाया। राजधानी शिमला सहित प्रदेश के सभी रूटों पर बसों में महिलाओं की खासी भीड़ देखने को मिली। हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम ने अपने स्टाफ को पहले ही निर्देश दिए थे कि महिलाओं के साथ किसी भी तरह की बदसलूकी न की जाए।

    महिलाओं को हर स्टॉपेज पर बसों को रोका जाए। निगम प्रबंध निदेशक डा. निपुण जिंदल ने बताया कि किसी भी तरह की कोई शिकायत नहीं मिली है। बसों में सफर करने वाली महिलाओं को जीरो टिकट दिया गया।

    सीमा क्षेत्र की बसों मे नियमों को लेकर नहीं थी सपष्टता

    निगम की बसें हिमाचल के अलावा बाहरी राज्यों के लिए भी चलती है। निश्शुल्क यात्रा की सुविधा केवल हिमाचल में ही थी। सीमा क्षेत्रों में चलने वाली बसों में काफी दिक्कतें भी आई। ऐसा इसलिए क्योंकि न नियमों को लेकर महिलाएं अनभिज्ञ थी।

    निशुल्क यात्रा की सुविधा हिमाचल की सीमा के भीतर दी थी। पंजाब व हरियाणा की सीमा में बसें गई वहां पर महिलाएं निश्शुल्क यात्रा की सुविधा मांग रही थी जबकि यहां पर उनका किराया काटा गया। ऊना से शिमला के लिए चली बस बीच में पंजाब व हरियाणा की सीमा से होकर गुजरी। वहां पर परिचालकों ने दो बार टिकट काटे।