Back Image

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    हिमाचल कांग्रेस के अध्यक्ष के चुनाव में होगी देरी, क्यों लटक गया कार्यकारिणी का गठन? जानें पूरा मामला

    Updated: Sat, 17 May 2025 04:42 PM (IST)

    हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी (Himachal Pradesh Congress Committee) के अध्यक्ष की नियुक्ति और कार्यकारिणी का गठन फिर टल गया है। 30 मई को शिमला में जय हिंद सभा का आयोजन किया जा रहा है जिसके कारण मुख्यमंत्री और अन्य नेताओं का दिल्ली दौरा स्थगित हो गया है। अजय माकन और रजनी पाटिल कार्यक्रम में भाग लेने के लिए शिमला आएंगे।

    Hero Image
    कांग्रेस अध्यक्ष व कार्यकारिणी गठन का मामला 30 तक टला (फाइल फोटो)

    राज्य ब्यूरो, शिमला। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष की नियुक्ति व कार्यकारिणी गठन का मामला एक बार फिर लटक गया है। 30 मई को कांग्रेस पार्टी की ओर से ‘जयहिंद सभा’ का आयोजन शिमला में किया जा रहा है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की ओर से यह कार्यक्रम आया है। देशभर में 15 स्थानों पर कांग्रेस पार्टी 20 से 30 मई तक जय हिंद सभा का आयोजन करने जा रही है। इसके चलते मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री व अन्य नेताओं का दिल्ली जाने का कार्यक्रम स्थगित हो गया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हिमाचल आएंगे अजय माकन व रजनी पाटिल

    हाईकमान ने इस कार्यक्रम के सफल आयोजन का जिम्मा सौंपा है। 30 मई को होने वाले कार्यक्रम में भाग लेने के लिए कांग्रेस नेता अजय माकन व कांग्रेस प्रदेश मामलों की प्रभारी रजनी पाटिल विशेष रूप से शिमला आ रही है।

    यह कार्यक्रम चौड़ा मैदान स्थित अंबेडकर चौका या फिर पीटरहॉफ में आयोजित किया जाएगा। कांग्रेस पार्टी आने वाले दिनों में इस कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए नेताओं की ड्यूटियां भी लगाएगी।

    सीएम व प्रतिभा सिंह की हुई थी बैठक

    बीते वीरवार को मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह की राज्य सचिवालय में इसको लेकर बैठक भी आयोजित हुई थी। इस बैठक में कार्यक्रम के आयोजन को लेकर विस्तृत चर्चा कर आयोजन की रूपरेखा तैयार की गई थी।

    20 को दिल्ली जाने का था कार्यक्रम

    हिमाचल में नवंबर महीने से प्रदेश कांग्रेस कमेटी सहित जिला व ब्लॉक कांग्रेस कमेटियां भंग है। इनके गठन को लेकर प्रक्रिया बीते कुछ दिनों से तेज हो गई थी। मुख्यमंत्री व उप मुख्यमंत्री का 20 को दिल्ली जाने का कार्यक्रम तय हुआ था। लेकिन इस कार्यक्रम के कारण अब यह दौरा फिलहाल स्थगित हो गया है। कांग्रेस पार्टी आलाकमान ने भी 15 स्थानों पर जहां ये कार्यक्रम हुए हैं वहां पर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की ड्यूटियां लगाई है।