यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 07, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
आइटीसी समेत नौ उद्योगों का होगा विस्तार, 415 को मिलेगा रोजगार
हिमाचल में आइटीसी समेत नौ औद्योगिक इकाइयों के विस्तार को मंजूरी मिल गई है।

जेएनएन, शिमला: हिमाचल में आइटीसी समेत नौ औद्योगिक इकाइयों के विस्तार को मंजूरी मिल गई है। 82वीं राज्यस्तरीय एकल खिड़की स्वीकृति एवं अनुश्रवण प्राधिकरण की बैठक के दौरान मुख्यमंत्री वीरभद्र सिह ने इन इकाइयों के विस्तार को मंजूरी दी। नई इकाइयों में प्रदेश के करीब 415 लोगों को रोजगार मिलेगा व करीब 107.73 करोड़ रुपये का निवेश होगा।
यह भी पढ़ें: हिमाचल में महंगी होगी शराब, नई आबकारी नीति को आज मिलेगी मंजूरी!
मुख्यमंत्री ने बेहतर ढंग से कार्य करने वाली परियोजनाओं का पता लगाने के लिए समीक्षा बैठक आयोजित करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि समीक्षा से समस्याओं के हल निकालने में सहायता मिलेगी। बैठक में उद्योग मंत्री मुकेश अग्निहोत्री, मुख्य सचिव वीसी फारका, अतिरिक्त मुख्य सचिव तरुण कपूर व मनीषा नंदा, प्रधान सचिव, निदेशक उद्योग तथा राज्य सरकार के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
यह भी पढ़ें: एक बार दिखाया तो 1000 का फटका
करसोग में खुलेगा ड्राई वॉल पुट्टी उद्योग
बैठक में मंडी जिला की करसोग तहसील के रडोल गांव में ड्राई वॉल पुट्टी उत्पादन के लिए मैसर्ज आविशा ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज के नए प्रस्ताव को भी स्वीकृति दी गई।
इन कंपनियों को मिली विस्तार की मंजूरी
कंपनी किसका होगा उत्पादन
1 मैसर्ज एंब्रोस ऑटोकांप लिमिटेड, यूनिट एंपावर : वाहनों के कलपुर्जे
2 मैसर्ज यूनाइटेड बिस्किट्स प्राइवेट लिमिटेड : बटर कैश्यू, डाइजेस्टिव मैरी
3 मैसर्ज नेक्स्ट स्टार डिजिटल :
डीवीडी, सीडीआर, स्लिटिड कनफेक्शन्ड सेसीटाइज्ड, फोटोग्राफिक पेपर
4. मैसर्ज आइसोलॉइड इजीनियरिग टेक्नोलॉजिस लिमिटेड पीयू, यूनिट-2 : पॉलीयूरीथेन सेडविच पैनल्स, लॉयडेक शीटीगज, रॉकवुल सेडविच पेनल्स, इसुलेशन प्रोडक्ट्स
5. मैसर्ज फार्मा फोरस लैब यूनिट-2 : दवाइयां
6. मैसर्ज आइटीसी लिमिटेड : साबुन, शैंपू, शावर जैल, क्रीम व लोशन
7. मैसर्ज कुंडलाज लौह उद्योग : एगल चैनल, स्टील इनगोट्स
8.मैसर्ज माइक्रोपैट कटेनर्स आइएनसी : पैट बॉटल्स, एचडीपीई बॉटल्स, पीपी कैप्स मयरिग कैप्स
9. मैसर्ज अतुल ऑटोमोटिव सेफ्टी ग्लास इडस्ट्रीज : ऑटोमोटिव सेफ्टी ग्लास
