Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    शिमला के होटल हॉलीडे होम में Dance Floor के साथ होगी DJ Night, नए साल के जश्न की मेजबानी को पर्यटन निगम तैयार

    Updated: Thu, 28 Dec 2023 09:07 PM (IST)

    नए साल के लिए हिमाचल प्रदेश पर्यटन निगम यानी पर्यटन निगम तैयार है। नए साल का जश्न मनाने के लिए निगम ने शिमला के होटल हॉलीडे होम में विशेष तैयारियां की ...और पढ़ें

    Hero Image
    शिमला के होटल हॉलीडे होम में Dance Floor के साथ होगी DJ Night

    जागरण संवाददाता, शिमला। नए साल के जश्न की मेजबानी के लिए हिमाचल प्रदेश पर्यटन निगम यानी पर्यटन निगम तैयार है। नए साल का जश्न मनाने के लिए निगम ने शिमला के होटल हॉलीडे होम में विशेष तैयारियां की है। 31 दिसंबर की शाम को यहां पर सैलानियों के लिए डांस फ्लोर के साथ डीजे नाइटस की सुविधा उपलब्ध रहेगी। ऐसे में होटल होलीडे होम सैलानी डीजे की धुनों पर थिरक कर 2023 को अलविदा कर सकते है। इसके अलावा स्वादिष्ट व्यंजनों के साथ साथ कॉकटेल पार्टी भी होगी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Hotel Holiday Home में होगी डांस पार्टी

    हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अधिकारियों का कहना है कि राजधानी शिमला में निगम का होटल हॉलीडे होम यानी ट्रिपल एच आराम एवं शांति का अनूठा संगम है। यहां अद्भुत दृश्य के साथ शानदार सेवाएं निगम की ओर से प्रदान की जाती है। नए साल के यादगार जश्न के लिए यह सबसे बेहतरीन स्थानों में से एक है। खास बात यह है कि नए साल के जश्न के लिए यहां पर विभिन्न प्रकार की सुविधाएं भी प्रदान की जा रही है।

    फैमली और कपल्स के लिए विशेष इंतेजाम

    हॉटल हॉलीडे होम के उप महाप्रबंधक गोपाल सूद का कहना है कि हमारा उत्सव उन जोड़ों और परिवारों के लिए तैयार किया गया है जो एक आदर्श नए साल की तलाश में हैं। शिमला की प्राकृतिक सुंदरता के बीच स्थित, होटल हॉलिडे होम गर्मजोशी प्रदान करता है। एक अविस्मरणीय अनुभव के लिए माहौल को आमंत्रित करता है।