Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ह‍िमाचल में अब दो राजधान‍ियां, कैबिनेट की मुहर

    By Munish DixitEdited By:
    Updated: Fri, 03 Mar 2017 10:50 AM (IST)

    ह‍िमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल ने धर्मशाला को शीतकालीन राजधानी बनाने की घोषणा पर मुहर लगा दी है। अब प्रदेश में दो राजधान‍ियां होंगी।

    ह‍िमाचल में अब दो राजधान‍ियां, कैबिनेट की मुहर

    श‍िमला [ जेएनएन]: ह‍िमाचल प्रदेश में अब दो राजधान‍ि‍यां होंगी। प्रदेश मंत्रिमंडल ने धर्मशाला को शीतकालीन राजधानी बनाने की घोषणा पर मुहर लगा दी है। शिमला में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की अध्यक्षता में आज हुई कैबिनेट की बैठक में इसे मंजूर कर लिया गया। अब धर्मशाला सचिवालय सामान्य प्रशासन विभाग जीएडी के अधीन होगा। साथ ही यहां पर सचिवालय में सीएम और मंत्री भी बैठेंगे। गौर रहे कि मुख्यमंत्री ने शीतकालीन प्रवास के दौरान धर्मशाला को प्रदेश की दूसरी राजधानी बनाने की घोषणा की थी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यह भी पढ़ें: ह‍िमाचल व‍िस: दूसरे द‍िन तपा रहा सदन, कई मुद्दों पर पक्ष-विपक्ष में नोंकझोंक

    विपक्ष और कांग्रेस में भी धर्मशाला को केवल मौखिक राजधानी बनाए जाने के आरोपों का जवाब देते हुए हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल ने धर्मशाला पर दूसरी राजधानी की मुहर लगा दी। अब हिमाचल दो राजधानियों वाला दूसरा राज्य बन गया है। यह फैसला सचिवालय में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की अध्यक्षता में वीरवार को आयोजित मंत्रिमंडल की बैठक में लिया गया। इसी उद्देश्य की पूर्ति के लिए धर्मशाला का मिनी सचिवालय अब राज्य सचिवालय होगा। जिसके बाद सरकार का सामान्य प्रशासन विभाग राज्य सचिवालय में मुख्यमंत्री, मंत्रियों व सरकार के आला अधिकारियों के बैठने की स्थायी व्यवस्था करेगा। प्रदेश सरकार जब चाहे धर्मशाला से सरकार का सामान्य प्रशासनिक कामकाज संचालित करेगी।

    यह भी पढ़ें: कबड्डी की ट्रॉफी देने पर उलझ गए सांसद व उपायुक्त

    कैब‍िनेट में इसके अलावा भी कई न‍िर्णय ल‍िए गए हैं। मंत्रिमंडल ने सभी जिलों में ई-गवर्नेस के माध्यम से रखे गए डाटा एंट्री आपरेटरों को अनुबंध पर लाने का निर्णय लिया है। चंबा में पावर हाऊस निर्माण के लिए 58 बीघा जमीन अधिग्रहण करने का रास्ता भी साफ हुआ है।

    ह‍िमाचल प्रदेश की अन्‍य खबरों के ल‍िए यहां क्‍लिक करें: