विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हिमाचल की वित्तीय स्थिति पर श्वेत पत्र लाएगी सरकार, कैबिनेट सब-कमेटी का हुआ पुनर्गठन

Published: Fri, 27 Nov 2026 12:08 PM (IST)

हिमाचल प्रदेश सरकार ने राज्य की वित्तीय स्थिति पर श्वेत पत्र लाने के लिए कैबिनेट सब-कमेटी का पुनर्गठन किया है।

हिमाचल उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री (जागरण आर्काइव)

हिमाचल उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री (जागरण आर्काइव)

HighLights

  1. राज्य की वित्तीय स्थिति पर श्वेत पत्र लाने हेतु समिति पुनर्गठित

  2. उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री आठ सदस्यीय उच्चस्तरीय समिति के अध्यक्ष

  3. छह वरिष्ठ मंत्री और वित्त सचिव समिति के सदस्य बनाए गए

राज्य ब्यूरो, शिमला। हिमाचल प्रदेश की वित्तीय स्थिति पर श्वेत पत्र (व्हाइट पेपर) लाने के लिए राज्य सरकार ने कैबिनेट सब-कमेटी (मंत्रिमंडलीय उप-समिति) का पुनर्गठन कर दिया है।

राज्यपाल की स्वीकृति के बाद गठित इस आठ सदस्यीय उच्चस्तरीय समिति की कमान उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री को सौंपी गई है, जो इसके अध्यक्ष होंगे।

प्रदेश सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग (गोपनीय एवं कैबिनेट शाखा) की ओर से 17 नवंबर 2026 को इस संबंध में विधिवत अधिसूचना जारी की गई है।

मुख्य सचिव के आदेश से जारी अधिसूचना के तहत 12 मई 2023 को जारी पिछली अधिसूचना को निरस्त करते हुए समिति का नया स्वरूप तय किया गया है।

समिति में सरकार के छह दिग्गज मंत्री शामिल

पुनर्गठित कैबिनेट सब-कमेटी में उपमुख्यमंत्री के अलावा राज्य मंत्रिमंडल के छह वरिष्ठ मंत्रियों को सदस्य के रूप में शामिल किया गया है।

वहीं, प्रशासनिक स्तर पर वित्तीय दस्तावेजों के समन्वय के लिए हिमाचल प्रदेश सरकार के वित्त सचिव को समिति का सदस्य सचिव नियुक्त किया गया है। कैबिनेट सब-कमेटी का स्वरूप इस प्रकार है।

उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री इस कमेटी के अध्यक्ष हैं और सदस्यों में हर्षवर्धन चौहान (उद्योग मंत्री) जगत सिंह नेगी (राजस्व मंत्री), रोहित ठाकुर (शिक्षा मंत्री), अनिरुद्ध सिंह (ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री), विक्रमादित्य सिंह (लोक निर्माण मंत्री), राजेश धर्माणी (नगर एवं ग्राम नियोजन मंत्री), सचिव वित्त मैबिनेट सब-कमेटी के सचिव हैं।

यह भी पढ़ें- हिमाचल: सरकाघाट की छात्रा सिया हत्याकांड में फिर टली दोषी की सजा, एम्स में भर्ती होने के कारण नहीं हो सकी सुनवाई

यह भी पढ़ें- हिमाचल में 2027 की छुट्टियों का कैलेंडर जारी, तीन त्योहार रविवार की भेंट चढ़े; चेक करें हॉलीडे लिस्ट

 




देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।