हिमाचल: सरकाघाट की छात्रा सिया हत्याकांड में फिर टली दोषी की सजा, एम्स में भर्ती होने के कारण नहीं हो सकी सुनवाई
सरकाघाट की छात्रा सिया हत्याकांड में दोषी विकास पटियाल की सजा का फैसला एक बार फिर टल गया है। दोषी के अस्वस्थ होने और एम्स बिलासपुर में उपचाराधीन होने के कारण न्यायालय ने मेडिकल रिपोर्ट तलब की है।

छात्रा सिया और हत्या का दोषी विकास पटियाल (फाइल फोटो)
HighLights
दोषी विकास पटियाल की सजा का फैसला फिर टला
अस्वस्थ होने के कारण एम्स बिलासपुर में भर्ती
न्यायालय ने दोषी की मेडिकल रिपोर्ट तलब की
हंसराज सैनी, मंडी। सरकाघाट की छात्रा सिया की हत्या की दोषी विकास पटियाल की सजा पर शुक्रवार को होने वाला फैसला एक बार फिर टल गया है।
दोषी की स्वास्थ्य में अपेक्षित सुधार न होने और वर्तमान में एम्स बिलासपुर में उपचाराधीन होने की कारण अब आज सजा की बिंदु पर सुनवाई नहीं हो सकेगी।
न्यायालय ने दोषी को सजा सुनाने से पूर्व अभियोजन विभाग से उसके शारीरिक व मानसिक रूप से पूरी तरह स्वस्थ (फिट) होने की मेडिकल रिपोर्ट तलब की थी।
कानूनन सजा सुनाए जाने की समय दोषी का न्यायालय की समक्ष उपस्थित रहना और दिमागी व शारीरिक रूप से सुनवाई को समझने की स्थिति में होना आवश्यक होता है।
लेकिन चिकित्सकीय रिपोर्ट की अनुसार विकास पटियाल अभी भी उपचार की दौर से गुजर रहा है और वह यात्रा करने या अदालत की कार्यवाही में शामिल होने की स्थिति में नहीं है।
अभियोजन पक्ष ने दस दिनों का समय मांगा
मेडिकल रिपोर्ट पेश करने के लिए पिछली सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष ने 10 दिन का समय मांगा था। पिछली सुनवाई की दौरान भी विकास पटियाल की तबीयत खराब होने की कारण उसे अदालत में पेश नहीं किया जा सका था।
उस समय भी मेडिकल रिपोर्ट में उसके अनफिट होने का हवाला दिया गया था, जिसके चलते सजा पर बहस और फैसला स्थगित करना पड़ा था।
न्यायालय इस जघन्य हत्याकांड की तमाम साक्ष्यों और गवाहों की बयानों की आधार पर विकास पटियाल को पहले ही दोषी करार दे चुका है।
पीड़िता के परिजन कर रहे इंतजार
पीड़िता की स्वजन और आमजन इस मामले में दोषी को कड़ी से कड़ी सजा मिलने का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन दोषी की बीमारी की चलते फैसले की घड़ी लगातार आगे खिसक रही है। अब एम्स बिलासपुर से उसके पूर्ण रूप से स्वस्थ होने की रिपोर्ट आने की बाद ही न्यायालय सजा सुनाने की लिए अगली तिथि निर्धारित करेगा।