विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सिया की निर्मम हत्या से दहला हिमाचल, मंडी के सरकाघाट में इंसाफ के लिए उठी आवाज

Published: Thu, 16 Apr 2026 02:18 PM (IST)

सिया की सरकाघाट में हुई निर्मम हत्या ने हिमाचल की "देवभूमि" छवि पर सवाल खड़े कर दिए हैं। इस क्रूर घटना ने जनमानस को झकझोर दिया है, जिससे समाज में बढ़ती संवेदनहीनता उजागर हुई है।

सिया हत्याकांड ने झकझोरा जनमानस (फाइल फोटो)

सिया हत्याकांड ने झकझोरा जनमानस (फाइल फोटो)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

हंसराज सैनी, नैण। शांत पहाड़ों, पवित्र परंपराओं और आपसी भाईचारे के लिए पहचाने जाने वाले हिमाचल को यूं ही “देवभूमि” नहीं कहा जाता। लेकिन सरकाघाट में मासूम सिया की बेरहमी से हुई हत्या ने इस पहचान पर जैसे गहरा प्रश्नचिन्ह लगा दिया है। हर किसी के मन में एक ही सवाल है कि आखिर इस देवभूमि को यह क्या हो गया?

सिया की मौत कोई साधारण घटना नहीं लगती। जिस क्रूरता से उस पर दराट से कई वार किए गए, उसने इंसानियत को झकझोर कर रख दिया है। यह घटना सिर्फ एक परिवार का दर्द नहीं, बल्कि पूरे समाज के लिए एक आईना बन गई है, जिसमें बदलती संवेदनहीनता साफ दिखाई दे रही है।

गांव की गलियों में अब सन्नाटा पसरा है। जहां कभी बच्चों की हंसी गूंजती थी, वहां आज मातम का माहौल है। सिया के घर के बाहर लोगों की भीड़ है, लेकिन हर चेहरा गम और गुस्से से भरा हुआ। उसकी मां की चीखें और पिता की खामोशी हर किसी के दिल को चीर रही है।

स्थानीय लोग इस घटना को केवल एक अपराध नहीं, बल्कि समाज में बढ़ती हिंसा और गिरती नैतिकता का संकेत मान रहे हैं। उनका कहना है कि अगर ऐसी घटनाएं देवभूमि में होने लगें, तो यह बेहद चिंताजनक है।

प्रशासन और पुलिस पर अब बड़ी जिम्मेदारी है कि वे न केवल आरोपियों को सजा दिलाएं, बल्कि इस घटना के पीछे की पूरी सच्चाई सामने लाएं। लोगों की मांग है कि दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए, ताकि भविष्य में कोई ऐसी दरिंदगी करने की हिम्मत न कर सके। सिया अब लौटकर नहीं आएगी, लेकिन उसका दर्द और यह सवाल जरूर रह जाएगा—क्या हमारी देवभूमि अब पहले जैसी सुरक्षित और संवेदनशील नहीं रही?

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।