हिमाचल में 2027 की छुट्टियों का कैलेंडर जारी, तीन त्योहार रविवार की भेंट चढ़े; चेक करें हॉलीडे लिस्ट
हिमाचल प्रदेश सरकार ने 2027 का छुट्टियों का कैलेंडर जारी कर दिया है, जिसमें कुल 24 राजपत्रित अवकाश घोषित किए गए हैं।
-1795760491078_m.webp)
हिमाचल में 2027 की छुट्टियों का कैलेंडर जारी (फोटो एआई द्वारा जनरेट की गई है)
HighLights
2027 के लिए हिमाचल प्रदेश का छुट्टियों का कैलेंडर जारी
कुल 24 राजपत्रित अवकाश घोषित, तीन रविवार को पड़ रहे
महिला कर्मचारियों के लिए करवाचौथ, भाई दूज विशेष अवकाश
राज्य ब्यूरो, शिमला। हिमाचल प्रदेश सरकार ने वर्ष 2027 का छुट्टियों का कैलेंडर जारी कर दिया है। नए साल में कुल 24 राजपत्रित अवकाश घोषित किए गए हैं।
इनमें से दो छुट्टियां रविवार को पड़ने से सामान्य कर्मचारियों को इनका अलग से लाभ नहीं मिलेगा। स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त और गुरु नानक जयंती 14 नवंबर को रविवार है।
इसके अलावा महिला कर्मचारियों के लिए घोषित भाई दूज का विशेष अवकाश भी 31 अक्टूबर को रविवार को पड़ रहा है। इस तरह तीन त्योहार रविवार की भेंट चढ़ेंगे।
भाई दूज पर महिलाओं को अवकाश होता है।
नए साल यानि जनवरी में कर्मचारियों को तीन दिन की छुट्टियों का पैकेज मिलेगा। रविवार के बाद 25 जनवरी को हिमाचल प्रदेश पूर्ण राज्यत्व दिवस और 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस का अवकाश रहेगा।
इससे कर्मचारियों को लगातार तीन दिन छुट्टी मिलेगी। वर्ष में चार प्रमुख अवकाश शुक्रवार को पड़ रहे हैं। 26 मार्च को गुड फ्राइडे, 18 जून को संत गुरु कबीर जयंती, 15 अक्टूबर को महर्षि वाल्मीकि जयंती और 29 अक्टूबर को दीपावली है। इन अवसरों पर शनिवार और रविवार जुड़ने से लगातार तीन दिन छुट्टी का पैकेज कर्मचारी बना सकते हैं।
तीन दिन मिलेगा अवकाश
वहीं, 17 मई को सोमवार को ईद-उल-जुहा का अवकाश होने से शनिवार और रविवार के साथ तीन दिन का अवकाश मिलेगा। छह राजपत्रित छुट्टियां शनिवार को पड़ रही हैं।
इनमें गुरु रविदास जयंती, महाशिवरात्रि, भगवान परशुराम जयंती, महात्मा गांधी जयंती, दशहरा और क्रिसमस शामिल हैं। इन अवसरों पर रविवार के साथ दो दिन का सप्ताहांत रहेगा।
सरकार ने महिला कर्मचारियों के लिए करवाचौथ और भाई दूज पर विशेष अवकाश घोषित किए हैं। करवाचौथ 18 अक्टूबर को सोमवार को है।
ये छुट्टियां सरकारी कार्यालयों, बोर्डों, निगमों और शिक्षण संस्थानों में कार्यरत महिला कर्मचारियों के साथ दैनिक वेतनभोगी महिलाओं को भी मिलेंगी। इसके अतिरिक्त सभी कर्मचारी प्रतिबंधित अवकाशों में से अपनी पसंद के दो अवकाश ले सकेंगे। उपायुक्तों को स्थानीय मेलों और त्योहारों के लिए दो स्थानीय छुट्टियां घोषित करने का अधिकार भी दिया गया है।
देखें छुट्टियों की सूची
- महाशिवरात्रि : 6 मार्च (शनिवार)
- होली : 23 मार्च (मंगलवार)
- रामनवमी : 15 अप्रैल (गुरुवार)
- रक्षाबंधन : 17 अगस्त (मंगलवार)
- जन्माष्टमी : 25 अगस्त (बुधवार)
- दशहरा : 9 अक्टूबर (शनिवार)
- करवाचौथ : 18 अक्टूबर (सोमवार, महिला कर्मचारियों के लिए विशेष अवकाश)
- दीपावली : 29 अक्टूबर (शुक्रवार)
- भाई दूज : 31 अक्टूबर (रविवार, महिला कर्मचारियों के लिए विशेष अवकाश)
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।