Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    28 अप्रैल को नगरकोट धाम की यात्रा से लौटेंगे देवता माननेश्वर महाराज

    By JagranEdited By:
    Updated: Fri, 22 Apr 2022 07:44 PM (IST)

    क्षेत्र के आराध्य देवता माननेश्वर महाराज की कांगड़ा के नगरकोट धाम की यात्रा से 28 अप्रैल को लौट रहे हैं।

    Hero Image
    28 अप्रैल को नगरकोट धाम की यात्रा से लौटेंगे देवता माननेश्वर महाराज

    सुनील ग्रोवर, ठियोग

    क्षेत्र के आराध्य देवता माननेश्वर महाराज की कांगड़ा के नगरकोट धाम की यात्रा की समाप्ति पर होने वाले भाटी उत्सव के लिए मानन गांव में इन दिनों तैयारियां चल रही हैं। दो दशक बाद देवता महाराज 17 मार्च को अपने 49 कलैनों और कारदारों के साथ पैदल ही नगरकोट धाम की यात्रा के लिए रवाना हुए थे। यह यात्रा 28 अप्रैल को समाप्त होनी है। देवता के भंडारी शेर सिंह, प्रमुख कारदार मोहन सिंह, नारायण सिंह सहित बहुत से युवा इस यात्रा में शामिल हैं जो सवा महीने से गर्मी में पैदल यात्रा कर रहे हैं। 25 अप्रैल को ठियोग नगर से होकर गुजरने वाली देव यात्रा की जगह-जगह स्वागत की तैयारियां हो रही हैं। यात्रा समाप्ति पर मानन गांव में देवता देव परंपरा के अनुसार विशेष देव अनुष्ठान और भाटी समारोह के बाद अपने मंदिर में विराजमान होंगे। ठियोग के कुछ देवता आज भी निभा रहे हैं मान्यता

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मान्यता है कि क्षेत्र के देवता अपनी शक्तियों और तेज को प्राप्त करने के लिए कांगड़ा के नगरकोट बज्रेश्वरी धाम की यात्रा कुछ साल में करते हैं। ठियोग क्षेत्र के कुछ देवता कांगड़ा तो कुछ देवता केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम की यात्रा पर जाते रहते हैं। परंपरा को निभाते हुए आज भी ये यात्राएं पैदल ही की जाती हैं। देवी-देवताओं की प्रतिमाओं को देव पुजारी लेकर चलते हैं। 28 देवठियों को किया आमंत्रित

    मानन में भाटी उत्सव में देवता के दर्शन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए लगभग 15 हजार श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। इस आयोजन के लिए देव पुजारियों के 170 घरों में भोजन की व्यवस्था सहित मेहमानों के स्वागत की तैयारियां चल रही हैं। इस आयोजन में ठियोग की विभिन्न 28 देवठियों से कारदारों को आमंत्रित किया गया है। आजकल पूरा क्षेत्र देवता की वापसी के समारोह की तैयारियों में जुटा हुआ है।