Ram Mandir: 'राम को काल्पनिक बताने वाली कांग्रेस को भी शरण में आना पड़ा', अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस को लिया आड़े हाथ
अनुराग ठाकुर ने प्रदेश सरकार द्वारा कल एक दिन की छुट्टी की घोषणा को दिखावा बताते हुए कहा कि कांग्रेस का राम प्रेम छलावा है। राम को काल्पनिक बताने वाली कांग्रेस को भी राम की ही शरण में आना पड़ा। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कांग्रेस और अन्य विपक्षी दल राम के नाम से चाहे कितनी भी घृणा कर लें अंत में आना सभी को राम के शरण में है।

जागरण संवाददाता, शिमला। केंद्रीय सूचना प्रसारण व खेल व युवा कार्यक्रम मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने प्रदेश की सरकार द्वारा कल एक दिन की छुट्टी की घोषणा को दिखावा बताते हुए कहा कि कांग्रेस का राम प्रेम छलावा है। राम को काल्पनिक बताने वाली कांग्रेस को भी राम की ही शरण में आना पड़ा। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कांग्रेस और अन्य विपक्षी दल राम के नाम से चाहे कितनी भी घृणा, द्वेष व राजनीति कर लें, अंत में आना सभी को राम के शरण में ही है।
कांग्रेस के लोग पार्टी लाइन से हटकर राम का कर रहे गुणगान- अनुराग
अनुराग ठाकुर ने कहा कि आज आप देख रहे हैं कि किस प्रकार कांग्रेस के लोग पार्टी लाइन से हटकर राम का गुणगान कर रहे हैं। कांग्रेस पार्टी ने आधिकारिक तौर पर प्राण प्रतिष्ठा समारोह का बहिष्कार किया है। आज हिमाचल सरकार ने भी स्वयं को प्रभु राम से जुड़ा हुआ दिखाने के लिए 22 जनवरी को पूरे दिन की छुट्टी की घोषणा की है। इन्हें नहीं पता है कि जनता सब सच जानती है।
राम मंदिर को रोकने के लिए कांग्रेस ने लगाई वकीलों की फौज
जनता को पता है कि यह वही कांग्रेस है, जिसने अयोध्या में उसी जगह पर फिर से मस्जिद बनवाने का वादा किया था। यह वही कांग्रेस है जिसने राम मंदिर ना बने इसके लिए कोर्ट में वकीलों की फौज खड़ी की थी। यह वही कांग्रेस है जिसने शपथपत्र देकर श्री राम और रामसेतु को काल्पनिक बताया था।
यह भी पढ़ें: Lok Sabha Election 2024 के लिए शुरू हुई तैयारियां, चुनाव आयोग ने शिमला पुलिस से पूछा- 'बॉर्डर पर कैसी है सुरक्षा?'
कल तक यह कह रहे थे की मंदिर 3 किलोमीटर दूर बन रहा है। यह भी झूठा सिद्ध हो चुका है। यह सभी अनर्गल बयान सिर्फ और सिर्फ राजनीति करने, सुर्खियों में बने रहने और राम मंदिर से दूर रहने के लिए दिए जा रहे हैं। शायद इन्हें विश्वास नहीं हो रहा कि जिस राम मंदिर के न बनने के लिए इन्होंने वकीलों की फौज खड़ी की थी वह राम मंदिर मात्र दो वर्षों में कैसे बनकर खड़ा हो गया। इनके लिए तो राम काल्पनिक थे।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।