विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 15, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

श्रीराम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान में शामिल होंगे मंत्री विक्रमादित्य, FB पोस्ट पर दी जानकारी; PM सहित 7000 VVIP को न्योता

By Jagran NewsEdited By: Preeti Gupta
Published: Fri, 15 Dec 2023 10:39 AM (IST)

Ram Mandir Pratishta अयोध्या में 22 जनवरी को भगवान श्रीराम भव्य मंदिर में विराजमान होंगे। सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार में ...और पढ़ें

श्रीराम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान में शामिल होंगे मंत्री विक्रमादित्य
श्रीराम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान में शामिल होंगे मंत्री विक्रमादित्य

HighLights

  1. श्रीराम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान में शामिल होंगे मंत्री विक्रमादित्य
  2. कांग्रेस मंत्री ने FB पोस्ट पर दी जानकारी
  3. PM सहित 7000 VVIP को न्योता दिया गया है।

जागरण संवाददाता, शिमला। Ram Mandir Pratishta: उत्तर प्रदेश के अयोध्या में 22 जनवरी को भगवान श्रीराम भव्य मंदिर में विराजमान होंगे।

इस दिन श्रीराम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सहित कई गण्यमान्य भाग लेंगे। हिमाचल प्रदेश की सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार में लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह भी इसमें भाग लेंगे।

राम मंदिर के प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होंगे विक्रमादित्य

विक्रमादित्य सिंह ने इंटरनेट मीडिया प्लेटफॉर्म पर इसकी जानकारी साझा की है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा है कि अयोध्या में श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में हम भी उपस्थित रहेंगे।

PWD मंत्री ने जय श्री राम, जय देव समाज और जय हिमाचल का नारा देते हुए इसमें शामिल होने की बात लिखी है। विक्रमादित्य पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह के पुत्र हैं और इंटरनेट मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं।

हिंदुत्व को लेकर दिए गए बयानों से चर्चा में रहते हैं विक्रमादित्य

चार दिसंबर को विक्रमादित्य ने पोस्ट डाली थी, जिसमें उन्होंने जय श्रीराम लिखा था। इस पोस्ट की कैप्शन में लिखा था, सनातन और देव समाज एक है।

मेरे लिए धर्म काम के प्रति निष्ठा है और निष्ठापूर्वक काम करना धार्मिक होने की प्रेरणा। विक्रमादित्य सिंह अक्सर हिंदुत्व को लेकर दिए जाने वाले बयानों के कारण चर्चा में रहे हैं।

यह भी पढ़ें- Himachal Weather: ठंड से ठिठुर रह हिमाचल: 12 जगहों पर माइनस में पारा, अभी और बढे़गी ठंड; बर्फबारी-बारिश की संभावना

22 जनवरी को अयोध्या राम मंदिर की प्रतिष्ठा

गौरतलब है कि राम नगरी अयोध्या में राम मंदिर का प्रतिष्ठा कार्यक्रम है। कार्यक्रम के लिए जोरों-शोरों से तैयारियां चल रही है। इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित 7000 VVIP मेहमानों को आमंत्रित किया गया है।

यह भी पढ़ें-  Himachal News: धर्मशाला में भाजपा की आक्रोश रैली में गरजेंगे जयराम ठाकुर और अन्य नेता, कांग्रेस के विरोध में बनाई रणनीति