विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 15, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Himachal News: धर्मशाला में भाजपा की आक्रोश रैली में गरजेंगे जयराम ठाकुर और अन्य नेता, कांग्रेस के विरोध में बनाई रणनीति

By dinesh katochEdited By: Jeet Kumar
Published: Fri, 15 Dec 2023 05:00 AM (IST)

कांग्रेस सरकार के एक वर्ष के कार्यकाल के विरोध में भाजपा 18 दिसंबर को धर्मशाला में आक्रोश रैली निकालेगी। रैली ...और पढ़ें

धर्मशाला में भाजपा की आक्रोश रैली में गरजेंगे जयराम ठाकुर और अन्य नेता
धर्मशाला में भाजपा की आक्रोश रैली में गरजेंगे जयराम ठाकुर और अन्य नेता

संवाद सहयोगी, कांगड़ा। कांग्रेस सरकार के एक वर्ष के कार्यकाल के विरोध में भाजपा 18 दिसंबर को धर्मशाला में आक्रोश रैली निकालेगी। रैली को हिमाचल प्रभारी अविनाश राय खन्ना, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर और प्रदेश अध्यक्ष डा. राजीव बिंदल संबोधित करेंगे।

रैली के आयोजन के लिए कांगड़ा संसदीय क्षेत्र के प्रभारी विपिन सिंह परमार की अध्यक्षता में वीरवार को कांगड़ा के मटौर में बैठक हुई। इसमें जिला कांगड़ा के 15 विधानसभा क्षेत्र से विधायक, पूर्व विधायक, भाजपा प्रत्याशी, संगठनात्मक जिला कांगड़ा, पालमपुर, नूरपुर और देहरा से अध्यक्ष और महासचिव उपस्थित रहे।

परमार ने कहा कि हिमाचल की जनता सरकार की झूठी गारंटियों से तंग आ चुकी है। धर्मशाला में होने वाले विधानसभा के शीतकालीन सत्र में भाजपा कांग्रेस सरकार द्वारा लिए जनविरोधी फैसलों के विरुद्ध आवाज उठाएगी।

त्रिलोक कपूर ने कही ये बात

त्रिलोक कपूर ने कहा कि कांगड़ा संसदीय क्षेत्र के साथ प्रदेश सरकार ने एक वर्ष के कार्यकाल में सौतेला व्यवहार किया है। कांगड़ा के विधायक पवन काजल ने दावा किया कि कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र से पांच हजार लोग आक्रोश रैली में भाग लेंगे। बैठक में पूर्व मंत्री सरवीण चौधरी, पूर्व विधायक विशाल नैहरिया, अरुण मेहरा, मुल्खराज प्रेमी, रविंद्र धीमान, रीता धीमान, राजपाल, राकेश चौधरी, सचिन शर्मा, रवि दत्त, सतप्रकाश सोनी, सोनू चौधरी व रमेश राणा उपस्थित रहे।