फिर शिमला आएंगी कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल, वोट की चोरी अभियान पर बनेगी रणनीति
कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल जल्द ही शिमला आएंगी। कांग्रेस वोट चोर गद्दी छोड़ अभियान शुरू करेगी जिसका उद्देश्य वोट चोरी के बारे में जागरूकता बढ़ाना है। यह अभियान 22 अगस्त से 7 सितंबर तक चलेगा। कांग्रेस रैलियां आयोजित करेगी और 15 सितंबर से 15 अक्टूबर तक हस्ताक्षर अभियान चलाएगी। रजनी पाटिल अभियान की रणनीति पर चर्चा के लिए शिमला में नेताओं से मिलेंगी।

राज्य ब्यूरो, शिमला। कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल जल्द शिमला आएंगी। सूत्रों के अनुसार देशभर में कांग्रेस का अभियान वोट चोर गद्दी छोड़ आरंभ हो रहा है। इसके तहत कांग्रेस पार्टी लोगों को बताएगी कि किस तरह से वोट की चोरी हो रही है।
22 अगस्त से सात सितंबर तक चल रहे इस अभियान के तहत ही रजनी पाटिल हिमाचल आ रही हैं। यहां पर भी कांग्रेस बड़ा कार्यक्रम कर सकती है। इस अभियान के तहत कांग्रेस पार्टी रैलियों का आयोजन करने जा रही है।
कांग्रेस 15 सितंबर से 15 अक्टूबर तक देशभर में हस्ताक्षर अभियान भी चलाएगी। प्रदेश में यह अभियान किस तरह से सफलता के साथ चलाया जाएगा इसे तय करने के लिए रजनी पाटिल शिमला में नेताओं से बैठक करेंगी।
हालांकि, हिमाचल में अभी तक संगठन का गठन नहीं किया गया है, लेकिन उससे पहले यहां पर वोट चोरी को लेकर एक बड़ा अभियान चलाने की तैयारी है। बिना संगठन के कांग्रेस इसमें कितनी सफल होगी, यह समय बताएगा परंतु यहां नेताओं के साथ बैठक में रजनी पाटिल इसकी रणनीति बनाएंगी।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।