CM सुक्खू हिमाचल के शीत मरुस्थल काजा पहुंचे, 1 से 2 डिग्री तक तापमान; 12000 फीट की ऊंचाई पर जानेंगे जनसमस्याएं
मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सुक्खू हिमाचल के जनजातीय क्षेत्र काजा पहुंचे, जहां वे ग्रामीणों के घर रात बिताकर उनकी समस्याएं जानेंगे। उन्होंने ...और पढ़ें

हिमाचल के शीत मरुस्थल काजा पहुंचे सीएम सुक्खू।
HighLights
मुख्यमंत्री सुक्खू काजा के दुर्गम जनजातीय क्षेत्र पहुंचे।
ग्रामीणों के घर रात बिताकर जानेंगे उनकी समस्याएं।
2 मेगावाट सोलर प्लांट सहित कई परियोजनाओं का उद्घाटन।
जागरण संवाददाता, काजा। मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सुक्खू हिमाचल प्रदेश के जनजातीय एवं दुर्गम क्षेत्र काजा के दौरे पर पहुंचे। काजा में सुबह-शाम तापमान एक से दो डिग्री तक पहुंच रहा है। दिन में हल्की धूप के बीच तापमान 9 से 10 डिग्री है। हिमाचल प्रदेश का यह शीत मरुस्थल है। यहां के लोगों का रहन-सहन काफी कठिन है। लाहुल-स्पीति जिले का काजा समुद्र तल से 12000 फीट है। सीएम सुक्खू यहां आज ग्रामीणों के घर में रात बिताएंगे व उनकी समस्याएं जानेंगे।
सोलर पावर प्लांट का शुभारंभ
मुख्यमंत्री सुक्खू विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और भूमि पूजन किया। सीएम ने काजा के रंगरिक में 2 मेगावाट क्षमता वाले ग्रिड कनेक्टेड सोलर पावर प्लांट का शुभारंभ किया।
चिदांग तंगती से खर तेलिंग सड़क और तंजिट से हिक्किम सड़क का भी उद्घाटन किया। काजा स्थित आइस हॉकी ग्राउंड में विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और भूमि पूजन भी करेंगे। इस दौरान वह सभा को भी संबोधित करेंगे।

वरिष्ठ नागरिकों से करेंगे बात
मुख्यमंत्री शाम को वृद्ध आश्रम कीह पहुंचेंगे। यहां वह वृद्ध आश्रम में वरिष्ठ नागरिकों से बातचीत करेंगे।
जनता का स्नेह अनमोल : सुक्खू
मुख्यमंत्री ने कहा कि काजा में पारंपरिक जनजातीय रीति-रिवाजों के साथ किए गए आत्मीय स्वागत से अभिभूत हैं। उन्होंने सभी के अपार स्नेह को अत्यंत अनमोल बताया। उन्होंने कहा कि हिमाचल की समृद्ध जनजातीय संस्कृति, परंपराओं और जन-जन के इस अपनत्व में विशेष आत्मीयता है।
