Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    CM Sukhu: सिद्धारमैया के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सीएम सुक्खू, मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई

    By Jagran NewsEdited By: Swati Singh
    Updated: Sun, 21 May 2023 08:19 AM (IST)

    CM Sukhuसीएम सुक्खू ने उम्मीद जताई कि सिद्धारमैया के दूरदर्शी और सक्षम नेतृत्व में कर्नाटक राज्य विकास के नए आयाम स्थापित करेगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी गरीब और शोषित वर्गों का विशेष ध्यान रखने के साथ समाज के प्रत्येक वर्ग के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है।

    Hero Image
    सिद्धारमैया के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सीएम सुक्खू

    शिमला, राज्य ब्यूरो। कर्नाटक में कांग्रेस की सरकार बन गई है। कांग्रेस नेता सिद्धारमैया ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली। इसी बीच हिमाचल के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर सिद्धारमैया को बधाई दी है। ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू भी आज बेंगलुरु में आयोजित उनके शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सीएम सुक्खू ने उम्मीद जताई कि सिद्धारमैया के दूरदर्शी और सक्षम नेतृत्व में कर्नाटक राज्य विकास के नए आयाम स्थापित करेगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी गरीब और शोषित वर्गों का विशेष ध्यान रखने के साथ समाज के प्रत्येक वर्ग के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। कर्नाटक में कांग्रेस विकास का एक नया आयाम लिखेगी।

    शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सीएम सुक्खू

    इससे पूर्व सुखविंदर सिंह सुक्खू गत रोज बेंगलुरु पहुंच गए थे। शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के बाद मुख्यमंत्री चंडीगढ़ लौट आए हैं। सिद्धारमैया के शपथ ग्रहण में सीएम सुक्खू भी शामिल हुए।

    राष्ट्रीय पेंशन योजना कर्मचारी संघ कर्नाटक ने मुख्यमंत्री से भेंट की

    राष्ट्रीय पेंशन योजना कर्मचारी संघ, कर्नाटक के सदस्यों ने आज बेंगलुरु में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू से भेंट की तथा हिमाचल प्रदेश में पुरानी पेंशन योजना की बहाली के लिए आभार व्यक्त किया।संघ के अध्यक्ष शांताराम तेजा के नेतृत्व में सदस्यों ने राज्य में कांग्रेस सरकार के गठन के बाद से सरकारी कर्मचारियों के पक्ष में निर्णय लेने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने उम्मीद जताई कि कर्नाटक में कांग्रेस की सरकार के गठन के बाद अब यहां भी जल्द ही पुरानी पेंशन योजना बहाल होगी।

    संघ ने सीएम को बताया कर्मचारी हितैषी

    कर्मचारी संघ ने मुख्यमंत्री सुक्खू को कर्मचारी हितैषी बताया। उनका कहना था कि गंभीर वित्तीय संकट के बावजूद हिमाचल सरकार ने कर्मचारी हित को सर्वोपरि रखा। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में पुरानी पेंशन योजना को बहाल करने से लगभग 1.36 लाख कर्मचारियों को लाभ हुआ है। उन्होंने राज्य की विकास यात्रा में कर्मचारियों के महत्वपूर्ण योगदान को स्वीकार किया और उनकी सामाजिक सुरक्षा के लिए सरकार की प्रतिबद्धता पर भी बल दिया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने कर्मचारियों और पेंशनरों दोनों को तीन प्रतिशत महंगाई भत्ता दिया है। उन्होंने राज्य की वित्तीय स्थिति में सुधार होने पर कर्मचारियों को अतिरिक्त लाभ प्रदान करने का आश्वासन दिया।