Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Himachal: हिमाचल में बारिश ने मचाई तबाही... 11 जगह बादल फटे, मंडी में 10 की मौत; 28 अभी भी लापता

    Updated: Wed, 02 Jul 2025 02:41 AM (IST)

    हिमाचल प्रदेश में मंगलवार को 11 स्थानों पर बादल फटने से जान-माल का व्यापक नुकसान हुआ है। अकेले मंडी जिले में गोहर करसोग थुनाग व धर्मपुर उपमंडल में सात स्थानों पर बादल फटने से मकान जमींदोज होने व बाढ़ के पानी में बहने से 10 लोगों की मौत हो गई जबकि 28 लोग लापता हैं। ग्रामीणों व प्रशासन ने मिलकर 132 लोगों को रेस्क्यू कर उनकी जान बचाई।

    Hero Image
    हिमाचल में 11 जगह बादल फटे, मंडी में 10 की मौत (फोटो- दैनिक जागरण)

    जागरण टीम, मंडी/शिमला। हिमाचल प्रदेश में मंगलवार को 11 स्थानों पर बादल फटने से जान-माल का व्यापक नुकसान हुआ है। अकेले मंडी जिले में गोहर, करसोग, थुनाग व धर्मपुर उपमंडल में सात स्थानों पर बादल फटने से मकान जमींदोज होने व बाढ़ के पानी में बहने से 10 लोगों की मौत हो गई जबकि 28 लोग लापता हैं। ग्रामीणों व प्रशासन ने मिलकर 132 लोगों को रेस्क्यू कर उनकी जान बचाई।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दो महिलाओं के शव मिले

    गोहर उपमंडल के ज्यूणी खड्ड में आए सैलाब में दो घर समा गए। इससे झाबे राम व पदम देव समेत उनके परिवार के नौ सदस्य पानी में बह गए। दो महिलाओं के शव मिले हैं। बाड़ा पंचायत में मकान जमींदोज होने से मलबे में छह लोग दब गए। इसमें मां-बेटे की मौत हो गई।

    तीन घंटे के रेस्क्यू अभियान के बाद चार लोगों की जान बचा ली गई। परवाड़ा में मां, बेटा व बहू नाले के तेज बहाव में बह गए। बेटे का शव बरामद कर लिया गया है। पांच वर्ष की बच्ची सुरक्षित बच गई। थुनाग उपमंडल के बगस्याड़, थुनाग व जंजैहली में बादल फटने से भारी तबाही हुई है।

    एक स्कूल कर्मी के स्वजन सहित 19 लोग बह गए

    एक स्कूल कर्मी के स्वजन सहित 19 लोग बह गए इनमें चार के शव बरामद कर लिए गए। 15 लोग अब भी लापता हैं। करसोग के सकरोल व कुट्टी में बादल फटने से एक व्यक्ति की मौत हो गई व चार लापता हैं। लारजी व डैहर पावर हाउस में 28 घंटे से बिजली उत्पादन ठप पड़ा है। 16 मेगावाट कह पटिकरी प्रोजेक्ट को भारी क्षति पहुंची है।

    धर्मपुर हलके का स्याठी गांव जमींदोज हो गया है। पठानकोट-मंडी फोरलेन पर बिजणी सुरंग के पोर्टल पर भूस्खलन से निर्माणाधीन ढांचे को भारी नुकसान हुआ है। कीरतपुर-मनाली फोरलेन झलोगी के पास मलबा आने से रातभर बंद रही और 1000 से अधिक वाहन फंसे रहे।

    रात को ब्यास नदी में पानी की आवक 1.63 लाख क्यूसेक तक पहुंच गई थी। मंडी शहर में जलभराव के चलते कई लोग फंस गए। उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन ने रातभर आपदा प्रबंधन टीमों के साथ समन्वय कर सैकड़ों लोगों को सुरक्षित रेस्क्यू कराया है।

    अब तक 500 करोड़ रुपये के नुकसान का अनुमान : सुक्खू

    मुख्यमंत्री सुख¨वदर ¨सह सुक्खू ने कहा है कि प्रदेश में अभी तक 500 करोड़ रुपये के नुकसान का अनुमान है। नुकसान और भी बढ़ सकता है। राहत और पुनर्वास में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। प्रदेश सरकार आपदा की घड़ी में लोगों के साथ खड़ी है और हर स्थिति से निपटने का हरसंभव प्रयास कर रही है। इसके लिए एनडीआरएफ की टीम में पुलिस बटालियन और होमगार्ड की टीमें नियुक्त की गई है।

    कांगड़ा व सोलन में भारी वर्षा की चेतावनी

    मौसम विभाग द्वारा जारी किए गए ताजा पूर्वानुमान के अनुसार प्रदेश के दो जिलों कांगड़ा और सोलन बहुत भारी वर्षा का आरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जबकि छह जिलों में भारी वर्षा का येलो अलर्ट किया गया है।

    तीसरे दिन भी नहीं खुला यमुनोत्री हाईवे

    यमुनोत्री हाईवे पर सिलाई बैंड और ओजरी के बीच तीसरे दिन भी वाहनों की आवाजाही शुरू नहीं हो पाई। बादल फटने के कारण सिलाई बैंड में बही सड़क को फिर से तैयार कर लिया गया है, लेकिन इसके आगे तीन स्थानों पर लगभग 35 मीटर सड़क का नामोनिशान नहीं है। इस बीच मंगलवार को जानकीचट्टी, रानाचट्टी व स्यानाचट्टी में फंसे 500 तीर्थ यात्रियों को सकुशल पैदल निकाला गया।

    अभी लगभग 500 तीर्थयात्री जानकीचट्टी व उसके आसपास रुके हुए हैं और हाईवे खुलने का इंतजार कर रहे हैं। बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री, हेमकुंड व आदि कैलास यात्रा सुचारू रही। मौसम विभाग ने बुधवार को कई जिलों में भारी वर्षा का आरेंज अलर्ट जारी किया है।

    पंजाब और राजस्थान में तेज वर्षा का दौर जारी पंजाब के कई जिलों मंगलवार को भारी वर्षा हुई। लुधियाना और पटियाला में 33 एमएम वर्षा दर्ज की गई। मौसम विभाग चंडीगढ़ के अनुसार बुधवार को भी तेज वर्षा की संभावना है। इसे लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। पांच से सात जुलाई तक फिर से तेज वर्षा होने के आसार हैँ।

    उप्र में दो दिन भारी वर्षा का अलर्ट

    मंगलवार को पश्चिम से लेकर अवध व पूर्वांचल के कई जिलों में झमाझम वर्षा हुई। इस दौरान बाराबंकी में बिजली गिरने से एक की मौत हो गई जबकि छह लोग गंभीर रूप से झुलस गए। मौसम विभाग का कहना है कि वर्षा का दौर जारी रहेगा। 25 से अधिक जिलों में अगले दो दिनों के लिए भारी वर्षा का अलर्ट जारी किया गया है।