Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Himachal Politics: एक जुलाई को हिमाचल BJP के नए अध्यक्ष का होगा एलान, इस दिग्गज की दावेदारी सबसे मजबूत

    Updated: Sun, 29 Jun 2025 12:33 PM (IST)

    हिमाचल भाजपा को 1 जुलाई को नया प्रदेश अध्यक्ष मिलेगा। अध्यक्ष पद के लिए नामांकन 30 जून को होगा और 1 जुलाई को नाम की घोषणा होगी। डॉ. राजीव बिंदल का नाम सबसे आगे है लेकिन डॉ. राजीव भारद्वाज त्रिलोक जम्वाल राकेश जम्वाल डॉ. सिकंदर कुमार और इंदु गोस्वामी भी दौड़ में हैं। केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह शिमला में अध्यक्ष के नाम की घोषणा करेंगे।

    Hero Image
    हिमाचल में भाजपा को पहली जुलाई को मिलेगा अध्यक्ष। फाइल फोटो

    जागरण संवाददाता, शिमला। हिमाचल भाजपा को पहली जुलाई को प्रदेश अध्यक्ष मिलेगा। भाजपा ने पार्टी अध्यक्ष के चयन के लिए चुनावी प्रक्रिया का शेड्यूल जारी कर दिया है।

    इसके मुताबिक सोमवार को भाजपा अध्यक्ष के लिए पार्टी मुख्यालय में नामांकन दायर किए जाएंगे। सूत्रों की मानें तो भाजपा 2027 के चुनाव के मद्देनजर वर्तमान अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल पर फिर से दांव खेलने की तैयारी में है।

    इनका दावा अभी तक सबसे मजबूत माना जा रहा है। हालांकि, दावेदारों की सूची में कांगड़ा संसदीय क्षेत्र से सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज, विधायक त्रिलोक जम्वाल व राकेश जम्वाल के अलावा राज्यसभा सदस्य डॉ. सिकंदर कुमार और इंदु गोस्वामी के नाम भी शामिल हैं। शेड्यूल के मुताबिक प्रदेश अध्यक्ष के लिए नामांकन प्रक्रिया 30 जून को पूरी कर ली जाएगी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पहली जुलाई को अध्यक्ष के नाम पर मुहर लगेगी। केंद्रीय मंत्री एवं प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए नियुक्त चुनाव अधिकारी डॉ. जितेंद्र सिंह इसके लिए शिमला आएंगे। वह अध्यक्ष पद के नाम की घोषणा करेंगे। हालांकि, अध्यक्ष पद के लिए एक समय नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर का नाम भी चर्चा में आया था। हालांकि, कई मौकों पर देखा गया है कि भाजपा ने प्रदेशों में मुख्यमंत्री पद से लेकर प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए ऐसे नेताओं के नाम आगे किए हैं, जिनकी चर्चा नहीं थी।

    ऐसे में भाजपा हाईकमान जिस नाम को स्वीकृति प्रदान करेगी, पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव उसी के नेतृत्व में लड़ेगी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चयन में जनवरी से लेकर अब तक विभिन्न कारणों से देरी हुई है। इसमें कुछ राज्यों के विधानसभा चुनाव एवं ऑपरेशन सिंदूर को लेकर भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध जैसे हालात बनना भी एक कारण रहा है।

    राज्यों के चुनाव के बाद होगा राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव

    भाजपा में राष्ट्रीय स्तर पर भी मौजूदा अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा के विकल्प को चुना जाना है। राष्ट्रीय स्तर पर नए अध्यक्ष का चयन तभी होगा जब प्रदेश स्तर पर 50 प्रतिशत से अधिक अध्यक्ष चुन लिए जाते हैं। भाजपा राष्ट्रीय स्तर पर नए अध्यक्ष का चयन करने के लिए बिहार विस चुनाव प्रक्रिया पूरी होने का इंतजार कर सकती है।

    चुनाव हुआ तो 200 डेलीगेट लेंगे हिस्सा

    भाजपा अध्यक्ष के चुनाव की यदि नौबत आती है तो 200 डेलीगेट चुनाव प्रक्रिया में हिस्सा लेंगे। चुनाव के बाद अध्यक्ष की घोषणा होटल पीटरहाफ में की जाएगी। इसकी भाजपा ने तैयारी आरंभ कर दी है।