Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Himachal By Election 2024: श्रीकांत शर्मा के दौरे के बाद एक्शन मोड में आई BJP, अनुराग ठाकुर ने की ताबड़तोड़ रैलियां

    Updated: Mon, 08 Jul 2024 01:21 PM (IST)

    Himachal By Election 2024 हिमाचल प्रदेश में उपचुनाव होने जा रहे हैं। भाजपा प्रदेश प्रभारी श्रीकांत शर्मा के दौरे के बाद भारतीय जनता पार्टी एक्‍शन मोड ...और पढ़ें

    Hero Image
    हिमाचल में उपचुनाव के लिए तैयारी राजनीतिक पार्टियां (फाइल फोटो)

    जागरण संवाददाता, शिमला। भाजपा के प्रदेश प्रभारी श्रीकांत शर्मा के दौरे के बाद भाजपा अधिक सक्रिय दिखाई दे रही है। जिस प्रकार से श्रीकांत शर्मा और पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल की शनिवार को बैठक हुई।

    उसके उपरांत पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने रविवार को ताबड़तोड़ रैलियां भाजपा प्रत्याशी आशीष शर्मा के पक्ष में की। उन्होंने साफ कहा कि आशीष को जिताना है और भाजपा को मजबूत बनाना है, भाजपा मजबूत होगी तो भाजपा के नेता भी मजबूत होंगे। नेता तो अनुराग स्वयं भी हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    श्रीकांत और प्रेम कुमार धूमल के बीच हुई बातचीत

    वहीं, जिस प्रकार से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अनुराग ठाकुर को दिल्ली बुलाया, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात और दिल्ली में उन्होंने संसद में भाषण दिया, उससे संकेत यह आते हैं कि आने वाले समय में अनुराग को बड़ा पद मिल सकता है। यह निश्चित है। इसी प्रकार की बात श्रीकांत और प्रेम कुमार धूमल के बीच हुई है।

    श्रीकांत शर्मा ने धूमल को दिया चुनावी आश्वासन

    पार्टी से मिली जानकारी के अुनसार श्रीकांत शर्मा ने धूमल को चुनावी आश्वासन दिया है। हमीरपुर में धूमल परिवार का दबदबा है और चुनाव में उनकी प्रतिष्ठा दांव पर है। इस परिणाम पर अनुराग ठाकुर का भविष्य भी तय होने वाला है।

    यह भी पढ़ें: 'विशेषज्ञों की राय से विकसित होंगे अनछुए पर्यटन स्थल', दैनिक जागरण से खास बातचीत में बोले कांगड़ा सांसद राजीव भारद्वाज

    धूमल का आशीर्वाद आशीष शर्मा को मिला

    श्रीकांत शर्मा का मानना है भाजपा मजबूत कार्यकर्ता आधारित राजनीतिक दल है। जिस प्रकार से शनिवार को धूमल का आशीर्वाद आशीष शर्मा को मिला है, उससे आशीष को बल प्राप्त हुआ है। रविवार को अनुराग की सभा में भी यह साफ दिखने को मिला। इशारा साफ है और जनता इसे समझती है।