विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 11, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Avalanche in Kinnaur: किन्नौर में हाइड्रो प्रोजेक्ट पर हुआ हिमस्खलन, बर्फ में दबकर तीन मजदूरों की मौत, दो घायल

Published: Mon, 11 Mar 2024 09:01 PM (IST)

किन्नौर के ठंगरी नाले में हिमस्खलन (Avalanche in Kinnaur) होने से बर्फ में दबकर तीन मजदूरों की मौत हो गई। ...और पढ़ें

किन्नौर में हाइड्रो प्रोजेक्ट पर हुआ हिमस्खलन, बर्फ में दबकर तीन मजदूरों की मौत।
किन्नौर में हाइड्रो प्रोजेक्ट पर हुआ हिमस्खलन, बर्फ में दबकर तीन मजदूरों की मौत।

संवाद सहयोगी, रिकांगपिओ/भावानगर। किन्नौर जिला के तहत निचार खंड के ठंगरी नाले में हिमस्खलन होने से झारखंड के तीन मजदूरों की मौत हो गई, जबकि दो मजदूर घायल हुए हैं। सोमवार दोपहर 12 बजे हुए हिमस्खलन में निर्माणाधीन 24 मेगावाट मसरंग काफनू रमेश हाइड्रो प्रोजेक्ट के काम में जुटे पांच मजदूर बर्फ में दब गए।

मृतकों की पहचान 42 वर्षीय रिऊमन किंडो पुत्र मारविन किंडो निवासी उरमी जिला गुमला, 45 वर्षीय विरमा उरांव निवासी कूचाटोले और 32 वर्षीय रतन लाल पुत्र मुन्ना ओराम निवासी कूचाटोले जिला लातेहार (झारखंड) के रूप में हुई है।

तीन घंटे तक बर्फ में दबे रहे मजदूर

इस हिमस्खलन में कृष्णा निवासी नेपाल और चंद्र नाथ पुत्र टिप्पू राव निवासी लंवागे (झारखंड) गंभीर रूप से घायल हैं। सोमवार को पांच मजदूर हाइड्रो प्रोजेक्ट में काम कर रहे थे। इसी दौरान पहाड़ी से हिमस्खलन हो गया। मजदूर कुछ समझ पाते भारी मात्रा में बर्फ उन पर गिर गई। प्रोजेक्ट के अन्य मजदूरों ने पुलिस को सूचित किया। किन्नौर पुलिस के त्वरित प्रतिक्रिया दल (क्यूआरटी) मौके पर पहुंचा और बचाव अभियान चलाया। करीब तीन घंटे तक बर्फ हटाने के बाद दबे मजदूरों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक झारखंड के तीन मजदूरों की मौत हो चुकी थी।

ये भी पढ़ें: Kiratpur-Manali Four Lane: मंडी से चंडीगढ़ सिर्फ तीन घंटे में... पीएम मोदी ने कीरतपुर-मनाली फोरलेन का किया उद्घाटन

पुलिस ने घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कटगांव पहुंचाया, जहां से गंभीर रूप से घायल कृष्णा को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भावानगर रेफर कर दिया। एसडीएम निचार विमला ने बताया कि मृतकों के स्वजन को सूचित कर दिया है। उन्हें प्रशासन की ओर से राहत राशि दी जाएगी।

ये भी पढ़ें: Mandi News: स्वास्थ्य और पर्यावरण के लिए खतरा नहीं बनेंगे सेनेटरी नैपकिन, IIT हैदराबाद ने सेल्यूलोज नैनोफाइबर से किया विकसित