'क्या अब कांग्रेस इस्लामाबाद की जुबान बोलने लगी है?', सैफुद्दीन सोज के बयान पर भड़के अनुराग ठाकुर
अनुराग ठाकुर (Anurag Thakur) ने कांग्रेस पर पाकिस्तान का बचाव करने का आरोप लगाया है। उन्होंने सवाल किया है कि कांग्रेस नेताओं को पाकिस्तान के बोल क्यों बोलने पड़ रहे हैं। क्या उन्हें भारत के विरुद्ध हुए आतंकी हमलों में निर्दोष नागरिकों का खून नजर नहीं आता। अनुराग ठाकुर ने कहा कि क्या अब कांग्रेस इस्लामाबाद की जुबान बोलने लगी है?

जागरण संवाददाता, शिमला। हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के सांसद अनुराग ठाकुर (Anurag Thakur) ने कांग्रेस पर जमकर हमला किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं से सवाल किया है कि उन्हें पाकिस्तान के बोल क्यों बोलने पड़ रहे हैं। कांग्रेस नेताओं की ऐसी क्या मजबूरी है। भारत के लोगों का खून बहने पर कांग्रेस का खून क्यों नहीं खौलता।
'भारत में बार-बार आतंकी हमला करवाता है पाकिस्तान'
अनुराग ठाकुर ने यहां जारी बयान में कहा, पाकिस्तान दुनिया का ऐसा देश है जिसकी स्टेट पॉलिसी में टेररिस्ट फंडिंग है। पाकिस्तान भारत में बार-बार आतंकवादी हमले करवाने का काम करता है।
यह भी पढ़ें- Pahalgam Terror Attack: आसिफ फौजी ही है गगनगीर हमले का आतंकी मूसा? पाकिस्तानी सेना के पूर्व कमांडों होने का भी शक
कांग्रेस और उनके नेताओं की क्या मजबूरी है कि उन्हें पाकिस्तान की भाषा बोलनी पड़ रही है। क्या उन्हें भारत के विरुद्ध हुए आतंकी हमलों में निर्दोष नागरिकों का खून नजर नहीं आता।
'क्या अब कांग्रेस इस्लामाबाद की जुबान बोलने लगी है?'
आखिर कांग्रेस बार-बार पाकिस्तान का बचाव क्यों कर रही है। नेता सैफुद्दीन सोज के बयान का समर्थन कर रहे हैं, जिसमें वह कह रहा है कि उसका हमले में कोई हाथ नहीं है। उन्होंने कहा, क्या अब हमें पाकिस्तान की सफाई पर यकीन करना चाहिए।
क्या अब कांग्रेस इस्लामाबाद की जुबान बोलने लगी है। यह पहला मौका नहीं है जब कांग्रेस की पाकिस्तान प्रेम की मानसिकता सामने आई है। कांग्रेस के कई नेता समय-समय पर ऐसे बयान देते आए हैं, जो भारत के बजाय पाकिस्तान के हित में जाते हैं। सवाल यह है कि कांग्रेस का शीर्ष नेतृत्व इन बयानों पर कोई कार्रवाई क्यों नहीं करता। क्या ये बयान पार्टी की सोच का हिस्सा हैं।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।