Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'जितनी इंसान की सोच होती है; वह उतनी बात कर सकता है', कंगना के बयान पर मंत्री अनिरुद्ध सिंह का पलटवार

    Updated: Sun, 21 Sep 2025 02:00 AM (IST)

    पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने कंगना रनौत के मुख्यमंत्री और मंत्रियों पर किए गए हमलों का जवाब दिया। उन्होंने कंगना से सांसद निधि का हिसाब मांगा और 10 हजार करोड़ की मदद के दावे को झूठ बताया। उन्होंने मुख्यमंत्री के विदेश दौरे को निजी बताया और पंचायत चुनाव की तैयारियों की जानकारी दी।

    Hero Image
    कंगना के बयान पर मंत्री अनिरुद्ध सिंह का पलटवार। (जागरण)

    राज्य ब्यूरो, शिमला। सांसद कंगना रनौत द्वारा बीते दिन मुख्यमंत्री सहित प्रदेश के मंत्रियों पर जमकर बोले हमले को लेकर पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने पलटवार करते हुए कहा है कि सोच समझकर बयान देना चाहिए।

    उन्होंने शिमला में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि कंगना रनौत के दर्शन तब हुए जब सरकार ने सड़के खुलवा दी और आपदा प्रभावितों को राहत दे दी। उसके बाद कंगना रनौत के दर्शन जनता को हो रहे हैं और जहां नुकसान हुआ है, वहां दूर से ही देखकर चली गई।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उन्हें बताना चाहिए कि उन्होंने अपनी सांसद निधि से कितने पैसे दिए हैं और प्रधानमंत्री से कितने पैसे दिलवाए हैं यह उन्हें सार्वजनिक करना चाहिए। उन्होंने 10 हजार करोड़ की मदद करने की बात कही है उन्हें इतना झूठ नहीं बोलना चाहिए। यदि दस हजार करोड़ दिए है तो इसके कागज सार्वजनिक करें इसका हम भी धन्यवाद करेंगे।

    सीएम का निजी दौरा

    मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के विदेश जाने को लेकर की जा रही टिप्पणी पर कहा कि मुख्यमंत्री निजी कार्य से अपनी बेटी का दाखिला करवाने गए हैं ओर उनका यह निजी दौरा हैं।

    मुख्यमंत्री आपदा का काम निपटाकर सारी सड़के खोलकर गए और सभी विभागों को पैसे डलवाकर अपनी जिम्मेदारी पूरी कर करके एक हफ्ते के लिए बाहर गए हैं। मुख्यमंत्री को लेकर उन्हें ऐसी टिप्पणी नहीं करनी चाहिए।

    वहीं, उन्होंने विक्रमादित्य सिंह की गई टिप्पणी को लेकर कहा कि ऐसी टिप्पणी नहीं करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जितनी इंसान की सोच होती है वह उतनी बात कर सकता है। उन्हें सोच समझ के बोलना चाहिए। आपका भी परिवार है और आपकी परिवार में भी शादी होती है ओर यह संस्कार दर्शाते हैं कि वह कितने शिक्षित हैं।

    पंचायतों का आरक्षण रोस्टर जल्द होगा जारी

    ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि पंचायत चुनाव को लेकर तैयारियां कर ली गई है। जिला उपायुक्तों को रोस्टर निकालने के लिए अधिकृत किया है। इसे 15 अक्टूबर तक पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा समय पर पंचायत चुनाव करवाएं जाएंगे।