769 मकान तबाह, 1247 करोड़ का नुकसान.... हिमाचल में नहीं थम नहीं रहा बारिश का कहर, 435 सड़कों सहित तीन NH भी बंद
हिमाचल प्रदेश में भारी वर्षा के कारण कांगड़ा मंडी कुल्लू और सिरमौर में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। राज्य में तीन राष्ट्रीय राजमार्गों समेत 435 सड़कें बंद हैं जिससे यातायात बाधित है। भूस्खलन की घटनाओं से स्थिति और भी गंभीर हो गई है। मौसम विभाग ने 23 जुलाई तक वर्षा जारी रहने की चेतावनी दी है।

राज्य ब्यूरो, शिमला। Himachal Disaster: प्रदेश में कांगड़ा, मंडी, कुल्लू व सिरमौर में ऑरेंज अलर्ट के बीच भारी वर्षा हुई। इसके कारण प्रदेश में तीन एनएच सहित कुल 435 सड़कें यातायात के लिए बंद हैं। सिरमौर में एनएच 707, मंडी में एनएच 02 और किन्नौर में एक एनएच बंद है।
इसके अलावा 432 सड़कें बंद हैं। कई स्थानों पर भूस्खलन (Himachal Landslide) हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार 23 जुलाई को भी वर्षा का क्रम जारी रहने का अनुमान है। बंद सड़कों को खाेलने के प्रयास किए जा रहे हैं। कुछ स्थानों पर अचानक बाढ़ आने की चेतावनी जारी की गई है।
प्रदेश में अभी तक 1247 करोड़ का नुकसान आंका गया है। अभी तक 74 लोगों की बादल फटने, भूस्खलन व अन्य कारणों से मौत हो चुकी है। 413 मकान पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुके हैं और 769 मकानों, 276 दुकानों और 1050 गौशालाओं को नुकसान हुआ है।
524 ट्रांसफार्मर खराब
प्रदेश में 524 ट्रांसफार्मर खराब हैं जिसमें मंडी में 201, कुल्लू में 123,हमीरपुर में 117, सोलन में 71, चंबा में 19, चौपाल, निचार और शाहपुर में एक-एक ट्रांसफार्मर खराब हैं। 197 पानी की योजनाएं प्रभावित हैं, जिसमें मंडी में 40, कुल्लू में 44, चंबा में 27, शिमला में 25, बिलासपुर में 22 पानी की योजनाएं प्रभावित हैं।
प्रदेश में बीते चौबीस घंटों में कहां कितनी वर्षा
- अंब: 94.2
- भराड़ी: 67.8
- बरठीं: 58.2
- सलापड़: 51
- नादौन: 48.5
- कसौली: 44
- देहरा गोपीपुर: 43
- घाघस: 42.6
- श्री मुरारी देवी जी: 42
प्रदेश में वर्षा और भूस्खलन के कारण तीन एनएच सिरमौर में एनएच 707, मंडी में एनएच 02 और किन्नौर में एक एनएच और 432 सड़कें यातायात के लिए बंद
जिला बंद सड़कें
- मंडी: 260
- कुल्लू: 55
- हमीरपुर: 33
- सिरमौर: 32
- चंबा: 25
- कांगड़ा:11
- शिमला: 06
- सोलन: 05
- ऊना: 04
- सोलन: 02
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।