हिमाचल से सेब की 75 लाख पेटियां विभिन्न मंडियों को भेजी
हिमाचल से सेब सीजन में अभी तक 75 लाख से अधिक सेब की पेटियां देश की विभिन्न सब्जी मंडियों में जा चुकी है।
शिमला [वेब डेस्क] : हिमाचल से सेब सीजन में अभी तक 75 लाख से अधिक सेब की पेटियां देश की विभिन्न सब्जी मंडियों में जा चुकी है। हिमाचल सरकार के एक प्रवक्ता ने बताया कि 31 अगस्त, 2016 तक 16672 ट्रकों के माध्यम से सेब की 75,06,094 पेटियां देश की विभिन्न मंडियों को भेजी जा चुकी हैं।
पढ़ें : हिमाचल में बंदरो को मारने पर मिलेंगे तीन सौ रुपये
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने सेब प्रापण के लिए मंडी मध्यस्थता योजना के अन्तर्गत राज्य के विभिन्न भागों में अभी तक 253 एकत्रण केन्द्र खोले हैं, जिनमें 135 केन्द्र एचपीएमसी ने तथा 118 केन्द्र हिमफेड द्वारा खोले गए हैं। प्रवक्ता ने कहा कि इन एकत्रण केन्द्रों के माध्यम से अभी तक 2802.590 मीट्रिक टन सेबों का प्रापण किया जा चुका है।