Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Himachal News: प्राकृतिक आपदा की चपेट में आए 559 शिक्षण संस्थान, करोड़ों का नुकसान

    Updated: Fri, 12 Sep 2025 07:09 PM (IST)

    हिमाचल प्रदेश में 2025 में बारिश और भूस्खलन से 559 शिक्षण संस्थान प्रभावित हुए हैं जिससे 31 करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है। शिक्षा विभाग ने स्कूलों को जल्द दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं। नुकसान की भरपाई के लिए बजट जारी किया गया है और किराए के भवनों में कक्षाएं लगाने के भी निर्देश दिए गए हैं। सबसे ज्यादा मंडी जिले के स्कूल प्रभावित हुए हैं।

    Hero Image
    प्राकृतिक आपदा की चपेट में आ रहे शिक्षण संस्थान। फाइल फोटो

    राज्य ब्यूरो, शिमला। हिमाचल प्रदेश ने वर्ष 2023 में सदी की सबसे बड़ी आपदा का सामना किया। इस त्रासदी से हिमाचल उभर ही रहा था कि 2025 में फिर प्रदेश में बादल फटने, भूस्खलन की घटनाओं ने तबाही मचाई। शिक्षण संस्थान भी इससे अछुते नहीं है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हिमाचल में वर्ष 2025 में 559 शिक्षण संस्थान बारिश से प्रभावित हुए हैं। अभी तक 31 करोड़ से ज्यादा का नुकसान का आकलन अभी तक किया जा चुका है। जबकि वर्ष 2023 में तो 1209 स्कूलों को नुकसान पहुंचा था। विभाग की ओर से इनके लिए 46 करोड़ का बजट जारी किया ताकि स्कूलों को दोबारा से ठीक किया जा सके।

    शिक्षा विभाग का नुकसान अन्य विभागों से पूरी तरह अलग है। स्कूल को नुकसान पहुंचने का मतलब बच्चों की पढ़ाई का नुकसान है। इसके लिए त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश विभाग ने जारी किए हुए हैं। हिमाचल ने वर्ष 2023 में नुकसान की भरपाई के लिए केंद्र से मदद मांगी थी। वह बजट अब जाकर मिला है। लेकिन हिमाचल अपने संसाधनों से स्कूलों का जीर्णोद्धार करवाने का काम कर दिया है।

    विभाग ने बदला नियम

    शिक्षा विभाग ने अब नियमों में बदलाव किया है। भविष्य में जितने भी शिक्षण संस्थान नए बनाए जाएंगे उसमें जमीन चयन से लेकर अन्य तरह के निर्माण कार्यों में उप निदेशक की जिम्मेदारी तय की जाएगी। सरकार पहले ही निर्णय ले चुकी है कि नदी नालों से 100 मीटर की दूरी पर सरकारी भवन निर्माण नहीं होगा। विभाग ने भी अपने स्तर पर निर्णय लिया है कि इसमें और ज्यादा सख्ती बरती जाएगी।

    किराए के भवनों में व्यवस्था के लिए किया अधिकृत

    शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि बारिश, भू सख्लन के कारण जितने भी स्कूल क्षतिग्रस्त हुए हैं उन्हें सरकार अपने संसाधनों से दुरुस्त करवा रही है। सभी जिलों के उप शिक्षा निदेशकों को निर्देश दिए हैं कि यदि उन्हें लगता है कि स्कूल की हालत ठीक नहीं है तो किराए का भवन में कक्षाएं लगाने की व्यवस्था कर सकते हैं। हर महीने आयोजित होने वाली मासिक बैठक में इसकी समीक्षा की जाती है।

    कितने स्कूल हुए प्रभावित

    जिला        प्रभावित स्कूल          नुकसान लाखों में    जारी राशि लाखों में

    • बिलासपुर, 21, 67.80, 44.50
    • चंबा, 28, 105.66, 68.00
    • हमीरपुर, 28, 49.82, 23.15
    • कुल्लू, 25, 87.88, 72.28
    • कांगड़ा, 62, 209.56, 127.69
    • किन्नौर, 00, 00, 00
    • लाहुल स्पीति, 00, 00, 00
    • मंडी, 306, 2210.08, 986.87
    • शिमला, 45, 261.06, 175.41
    • सोलन, 04, 5.55, 3.05
    • सिरमौर, 07, 27.32, 27.32
    • ऊना, 33, 113.60, 72.02
    • कुल, 559, 3138.33, 1600.29

    अभी तक 21 करोड़ हुआ खर्च

    विभाग के मुताबिक वर्ष 2023 में नुकसान की भरपाई के लिए विभाग ने 40.86 करोड़ का बजट जारी किया। अभी तक 21.31 करोड़ इसमें से खर्च भी हो चुका है। विभाग ने स्कूलों को कहा है कि जितना भी नुकसान हुआ है उसका काम जल्द करवाए ताकि बच्चों को किसी भी तरह की दिक्कत न झेलनी पड़े।