Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    चार NH सहित 375 सड़कें बंद.... हिमाचल में भारी बारिश और भूस्खलन से 37 घंटे तक जाम, अगले तीन दिन कैसा रहेगा मौसम?

    Updated: Wed, 23 Jul 2025 08:54 AM (IST)

    Himachal Weather Forecast शिमला में भारी वर्षा के कारण जलविद्युत परियोजनाओं में गाद आने से बिजली उत्पादन में भारी कमी आई है। वहीं भारी बारिश और भूस्खलन (Himachal Landslide) से जगह-जगह सड़कों पर जाम है। मौजूदा समय में प्रदेश में चार हाईवे सहित 375 सड़कें यातायात के लिए बंद है।

    Hero Image
    हिमाचल में भारी बारिश और भूस्खलन से 37 घंटे तक जाम (Agency Photo)

    जागरण टीम, शिमला/मंडी। Himachal Disaster: प्रदेश की ऊंची चोटियों बारालाचा, कुंजुम सहित अन्य दर्रों में मंगलवार को हल्का हिमपात हुआ, जबकि कई स्थानों पर भारी वर्षा हुई। मंडी जिले के द्रंग क्षेत्र के पनारसा के थाई नाले के बहाव में आने से नेपाली मूल का एक किशोर बह गया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    14 वर्षीय तेज सिंह यहां स्वजन के साथ रहता था। वहीं भारी वर्षा व भूस्खलन से बाधित कीरतपुर-मनाली फोरलेन 37 घंटे बाद मंगलवार दोपहर एक बजे बहाल हुआ। मंडी-जंजैहली मार्ग थुनाग तक बहाल कर दिया है, जिससे सराज घाटी के लोगों को आंशिक राहत मिली है।

    अगले तीन दिन साफ रहेगा मौसम

    कोटली उपमंडल के कसान क्षेत्र में अवैध डंपिंग के कारण कृत्रिम झील बन गई है। इससे लोग सहमे हुए हैं। वर्षा से सेब सहित टमाटर, गोभी व अन्य सब्जियों को नुकसान हुआ है। मौसम विभाग ने 23, 24 और 25 जुलाई तक मौसम साफ रहने की संभावना जताई है।

    हालांकि कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा हो सकती है। प्रदेश में 326 ट्रांसफार्मर खराब हैं जिसके कारण बिजली आपूर्ति बाधित है। 314 पानी की योजनाएं प्रभावित हैं।

    375 सड़कें अभी भी बंद

    प्रदेश में वर्षा और भूस्खलन के कारण मटौर-शिमला राष्ट्रीय राजमार्ग सहित सिरमौर में एनएच-707, मंडी में एनएच-70 और लाहुल स्पीति में एनएच-505 बाधित हो गए हैं। इसके अलावा 375 सड़कें यातायात के लिए बंद हैं। मंडी में सबसे अधिक 254, कुल्लू में 78, शिमला में 13, कांगड़ा में 11, सिरमौर में 10, सोलन में पांच, ऊना में तीन, चंबा और लाहुल स्पीति में एक-एक सड़क बंद है।