Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हिमाचल में 30 हजार निरक्षरों को आ गया नाम लिखना, हस्ताक्षर और अखबार भी पढ़ने लगे; खत्म हुई दूसरों पर से निर्भरता

    Updated: Sun, 01 Jun 2025 11:09 PM (IST)

    हिमाचल प्रदेश में शिक्षा विभाग द्वारा संचालित नव भारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत एक लाख लोगों को साक्षर बनाने का प्रयास किया जा रहा है। अब तक 30 हजार लोगों ने बुनियादी साक्षरता हासिल कर ली है जिससे वे दैनिक कामकाज में सक्षम हो गए हैं। शिक्षा विभाग का दावा है कि हिमाचल में साक्षरता दर 88% तक पहुंच गई है पुरुषों में 89.53% और महिलाओं में 75.93% है।

    Hero Image
    हिमाचल में 30 हजार निरक्षरों को नाम लिखना आ गया। सांकेतिक फोटो

    राज्य ब्यूरो, शिमला। प्रदेश में 1 लाख लोग ऐसे हैं, जोकि विभिन्न कारणों से स्कूल नहीं जा सके, स्कूल गए तो फिर छोड़ना पड़ा। ऐसे लोगों को काम चलाऊ पढ़ाई करवाने या साक्षर बनाने की दिशा में अच्छे परिणाम सामने आए हैं। एक लाख लोगों से तीस हजार लोगों ने दैनिक कामकाज चलाने के लिए पढ़ना-लिखना सीख लिया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    साक्षर हुए लोगों को नाम लिखना, हस्ताक्षर करना और सामान्य कामकाज में सहायक की जरूरत समाप्त हो गई है। भारत सरकार के नव भारत साक्षरता कार्यक्रम को शिक्षा विभाग की ओर से संचालित किया जा रहा है।

    शिक्षा विभाग की ओर से हिमाचल में एक सर्वे किया गया। स्वयंसेवक शिक्षक ऐसे लोगों को पढ़ाने का कार्य कर रहे हैं। दो बार इसके लिए परीक्षाएं आयोजित की जा चुकी हैं। अभी तक एक लाख में से 30 हजार परीक्षा को पास कर चुके हैं। इस साल सितंबर महीने में दोबारा यह परीक्षा आयोजित की जाएगी।

    शिक्षा विभाग का दावा है कि सभी निरक्षर लोगों को साक्षर बना दिया जाएगा। हिमाचल में साक्षरता दर हर जनगणना के दौरान बढ़ी है।

    शिक्षा विभाग के अनुसार अब हिमाचल में स्कूलों में 100 प्रतिशत दाखिला होता है। यानी हर बच्चा स्कूल में दाखिल होता है, वह अपनी बेसिक शिक्षा को पूरा करता है। हिमाचल शिक्षा के क्षेत्र में शुरू से ही अग्रणी राज्यों में शामिल रहा है।

    वर्ष 2011 की जनगणना के आधार पर प्रदेश में कुल शिक्षा दर 82.80 प्रतिशत है, लेकिन सरकार की ओर से 88 प्रतिशत शिक्षा प्रतिशत का दावा किया जाता है। पुरूषों का प्रतिशत 89.53 प्रतिशत और महिलाओं में 75.93 प्रतिशत है।

    वर्ष, पुरूष, महिला, कुल प्रतिशत

    1951, 12.97, 2.49, 7.98

    1961, 32.30, 9.50, 21.30

    1971, 43.19, 20.23, 31.96

    1981, 64.27, 37.72, 42.48

    1991, 75.36, 52.13, 63.54

    2001, 85.03, 67.04, 76.05

    2011, 89.53, 75.93, 82.80