विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 02, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

एचपीयू में खूनी संघर्ष, 14 छात्र घायल

By Munish DixitEdited By:
Published: Sun, 02 Oct 2016 11:26 AM (IST)Updated: Sun, 02 Oct 2016 11:38 AM (IST)

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय श‍िमला में एक बार फ‍िर खूनी संघर्ष होने का मामला सामने आया है। इसमें 14 छात्र बुरी तरह से घायल हो गए है।

News Article Hero Image

शिमला [जेएनएन] : हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला में एक बार फिर खूनी संघर्ष होने का मामला सामने आया है। विवि के एक हॉस्टल में रात साढे दस बजे छात्र संगठनों के बीच खूनी संघर्ष होने से कई छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए है। इस मामले में कुछ छात्रों को हिरासत में ले लिया गया है। प्रदेश विवि पूरी तरह से पुलिस छाबनी में तब्दील हो गया है।

पढ़ें: ट्रक लदान पर विवाद, तानी बंदूक

पुलिस मिल रही जानकारी अनुसार एचपीयू के शहीद भगत सिंह हॉस्टल में रात को एसएफआई से जुड़े कुछ कार्यकर्ताओं ने सोए हुए एबीवीपी कार्यकर्ताओं पर दराट व खुखंरी से वार कर दिया। इस घटनाक्रम में एबीवीपी के 14 कार्यकर्ता बुरी तरह से घायल हो गए हैं। इसमें दो कार्यकर्ता गंभीर रूप से घायल है। पुलिस ने एसएफआई के कुछ छात्रों के खिलाफ आईपीसी की धारा 307, 323, 325 व 506 के तहत मुकद्दमा दर्ज कर लिया है। रात भर से विवि में माहौल तनावपूर्ण है। चौक पर लगे एसएफआई के बैनर फाड़ दिए गए है। क्यूआरटी परिसर व हॉस्टल में तैनात है।

पढ़ें: सीएम केस में व्यस्त, मंत्री चाह रहे कुर्सी : सत्ती