Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Himachal Police Bharti 2024: हिमाचल पुलिस में निकली बंपर भर्ती, महिला-पुरुष के लिए निकले इतने पद

    By Jagran News Edited By: Monu Kumar Jha
    Updated: Sat, 17 Feb 2024 09:26 AM (IST)

    Himachal News हिमाचल पुलिस विभाग (Himachal Police Bharti) में पुरुष और महिला कांस्टेबल के 1226 पद भरे जाएंगे। इनमें 818 पद पुरुष व 351 पद महिला कांस्टेबल के हैं। 57 पुरुष चालकों की भी भर्ती की जाएगी। इनमें महिला उम्मीदवारों को 30 फीसदी आरक्षण दिया गया। बता दें कि इन पदों के लिए लिखित परीक्षा राज्य लोक सेवा आयोग करवाएगा।

    Hero Image
    Police Bharti : हिमाचल पुलिस में निकली बंपर भर्ती। फाइल फोटो

    जागरण संवाददाता, शिमला। हिमाचल पुलिस विभाग (Himachal Police Bharti) में पुरुष एवं महिला कांस्टेबल के 1226 पद भरे जाएंगे। इनमें 818 पद पुरुष व 351 पद महिला कांस्टेबल के हैं। 57 पुरुष चालकों की भी भर्ती होगी।

    महिला उम्मीदवारों को 30 प्रतिशत आरक्षण सुनिश्चित

    तृतीय श्रेणी के ये सभी पद सीधी भर्ती के तहत राज्य लोक सेवा आयोग के माध्यम से भरे जाएंगे और इनमें महिला उम्मीदवारों को 30 प्रतिशत आरक्षण सुनिश्चित किया गया है। विभाग की ओर से भर्ती संबंधी संस्तुति आयोग को भेज दी गई है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

     राज्य लोक सेवा आयोग करवाएगा लिखित परीक्षा 

    जारी बयान में प्रदेश सरकार की ओर से बताया गया है कि व्यवस्था परिवर्तन की दिशा में आगे बढ़ते हुए पात्र युवाओं को रोजगार व भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के दृष्टिगत इन पदों के लिए लिखित परीक्षा राज्य लोक सेवा आयोग के माध्यम से करवाने का निर्णय लिया गया है।

    ये पद संबंधित जिला के जनसंख्या अनुपात और आरक्षण रोस्टर के अनुसार भरे जाएंगे। जल्द प्रक्रिया शुरू होगी।

    यह भी पढ़ें: Himachal Budget 2024: अप्रैल में 2500 युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र, CM सुक्खू का एलान- 20 हजार पदों पर होंगी भर्तियां

    यह भी पढ़ें: PM Awas Gramin Yojana: लाभार्थियों के लिए केंद्र ने जारी किया रुपया, आपदा में घर खोने वाले को भी मिलेंगे इतने पैसे