Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सचिवालय कर्मचारी संगठन के प्रधान बने देवी सिंह

    By Edited By:
    Updated: Wed, 04 Mar 2015 09:44 PM (IST)

    जागरण संवाददाता, शिमला : देवी सिंह हिमाचल प्रदेश सचिवालय सेवाएं कर्मचारी संगठन के नए प्रधान होंगे। स

    जागरण संवाददाता, शिमला : देवी सिंह हिमाचल प्रदेश सचिवालय सेवाएं कर्मचारी संगठन के नए प्रधान होंगे। सचिवालय में बुधवार को हुए चुनाव में देवी सिंह ने निकटतम प्रतिद्वंद्वी संजीव शर्मा को 29 मत से पराजित किया। प्रधान पद के लिए तीन उम्मीदवार मैदान में थे। वरिष्ठ उपप्रधान के चुनाव में रीता वालिया ने राजेंद्र पांटा को 81 वोट से हराया। वरिष्ठ उपप्रधान के लिए दो प्रत्याशी थे। उपप्रधान पद के लिए कमलजीत सिंह 284 मतों से विजयी रहे। कमलजीत को 474 व चनन मेहता को 190 मत मिले। उपप्रधान पद के लिए तीन उम्मीदवार मैदान में थे। महासचिव पद के लिए गुरपाल सिंह व ज्योति चौहान में मुकाबला था। ज्योति चौहान ने गुरपाल सिंह को 56 मत से हराया। संयुक्त सचिव पद के लिए तेजराम वर्मा व कमल कृष्ण शर्मा के बीच मुकाबला था। इसमें कमल कृष्ण शर्मा ने तेज राम वर्मा को 274 वोट के भारी अंतर से हराया। कोषाध्यक्ष के लिए हुए तिकोणीय मुकाबले में जीतराम वर्मा ने खेमचंद शर्मा को 52 मतों से पराजित किया। जीत राम को 314, खेम चंद को 262 व रोहित को 163 मत मिले।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मतदान सुबह 10.30 बजे से शाम पांच बजे तक चला। चुनाव नतीजे घोषित होते ही विजेता उम्मीदवारों के समर्थकों ने खुशियां मनाते एक-दूसरे को दी।

    91 फीसद वोटिंग

    हिमाचल प्रदेश सचिवालय सेवाएं कर्मचारी संगठन के लिए 91 फीसद मतदान हुआ। 815 मतदाताओं में से 742 ने मतदान किया। मतदान के लिए सुबह ही सचिवालय में मतदान केंद्र के बाहर लाइन लग गई थी।

    किसे कितने वोट

    प्रधान पद : वोट मिले

    देवी सिंह 335

    संजीव शर्मा 306

    जगतराम वर्मा 98

    वरिष्ठ उपप्रधान वोट मिले

    रीता वालिया 410

    राजेंद्र पांटा 329

    उपप्रधान वोट मिले

    कमलजीत सिंह 474

    चनन मेहता 190

    नरेश कुमार बधान 74

    महासचिव वोट मिले

    गुरपाल वर्मा 343

    ज्योति चौहान 399

    संयुक्त सचिव वोट मिले

    कमल कृष्ण शर्मा 508

    तेज राम वर्मा 234

    कोषाध्यक्ष वोट मिले

    जीतराम शर्मा 314

    खेमचंद शर्मा 262

    रोहित मेहता 163

    ....................

    कार्यकारिणी सदस्य

    मिलाप चंद, प्रताप सिंह, राकेश कुमार, रमन शर्मा, रमेश चंद, रंजीत सिंह, सोनिया मेहता, सुदर्शन कुमार व सुरेंद्र मोहन।

    .....................

    कर्मचारियों का मांग पत्र तैयार होगा: देवी सिंह

    हिमाचल प्रदेश सचिवालय सेवाएं कर्मचारी संगठन के नवनियुक्त प्रधान देवी सिंह का कहना है कि सबसे पहले कर्मचारियों से मिलकर उनका आभार प्रकट किया जाएगा। इसके बाद कर्मचारियों की मांगों को लेकर मांग पत्र तैयार कर मुख्यमंत्री को सौंपा जाएगा। सचिवालय कर्मचारियों की दो साल से लंबित मांगों को प्रशासन और सरकार के ध्यान में लाकर इसका समाधान किया जाएगा। सचिवालय में अनुबंध पर लगे कर्मचारियों को विशेष वेतन का मुद्दा भी प्रमुखता के साथ उठाया जाएगा।

    .................

    हिमाचल प्रदेश सचिवालय सेवाएं कर्मचारी संगठन के चुनाव बुधवार को शांतिपूर्वक संपन्न हुए। इसमें 815 मतदाताओं में से 742 ने मतदान किया।

    -दौलत चौहान, मुख्य चुनाव अधिकारी।