Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Lok Sabha Election 2024: कांग्रेस के सर्वे में मंडी सीट के लिए विक्रमादित्य का नाम सबसे आगे, कंगना को दे सकते हैं टक्कर

    Lok Sabha Election 2024 लोकसभा चुनाव में मंडी से कंगना रनौत (Kangana Ranaut) के सामने कांग्रेस नेता विक्रमादित्‍य सिंह (Vikramaditya Singh) खड़े हो सकते हैं। कांग्रेस सर्वे में उनका नाम सबसे आगे चल रहा है। कांग्रेस मौजूदा विधायक को टिकट देने को लेकर पसोपेश में फंसी हुई है। शनिवार को दिल्ली में स्क्रीनिंग कमेटी व कांग्रेस पार्टी समन्वय समिति की बैठक आयोजित हुई।

    By Anil Thakur Edited By: Himani Sharma Updated: Sat, 06 Apr 2024 07:46 PM (IST)
    Hero Image
    कांग्रेस के सर्वे में मंडी सीट के लिए विक्रमादित्य का नाम सबसे आगे (फाइल फोटो)

    जागरण संवाददाता, शिमला। लोकसभा चुनावों (Lok Sabha Eletion 2024) के लिए कांग्रेस पार्टी जल्द टिकटों का एलान करेगी। मंडी संसदीय सीट (Mandi Lok Sabha Seat) से कांग्रेस पार्टी की ओर से करवाए गए सर्वे में विक्रमादित्य सिंह (Vikramaditya Singh) का नाम सबसे आगे हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    विक्रमादित्‍य सिंह को जिताऊ उम्मीदवार माना जा रहा है। सर्वे के आधार पर उनका नाम पैनल में शामिल कर अंतिम मुहर के लिए केंद्रिय चुनाव समिति (CEC) को भेज दिया है। टिकट पर अभी पेंच फंसा हुआ है।

    इस दिन होगी सीईसी की बैठक

    कांग्रेस मौजूदा विधायक को टिकट देने को लेकर पसोपेश में फंसी हुई है। शनिवार को दिल्ली में स्क्रीनिंग कमेटी व कांग्रेस पार्टी समन्वय समिति की बैठक आयोजित हुई। इसमें भी संभावित प्रत्याशियों के नामों पर चर्चा की गई।

    जानकारी के मुताबिक बैठक में कहा गया कि कांग्रेस उप चुनाव जीत रही है, ऐसे में विक्रमादित्य सिंह को चुनावी मैदान में उतारने से सरकार पर कोई खतरा नहीं रहेगा। सोनिया गांधी के दिल्ली से बाहर होने के चलते सीईसी की बैठक आयोजित नहीं हो पाई। अब यह बैठक 11 अप्रैल को हो सकती है।

    सतपाल रायजादा, आशा हो सकती है प्रत्याशी

    मंडी से पहले पैनल में प्रतिभा सिंह का नाम था। सर्वे के आधार पर अब विक्रमादित्य का नाम पैनल में शामिल किया गया है। हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से पूर्व विधायक सतपाल रायजादा का नाम तय है। शिमला संसदीय सीट से दयाल प्यारी का नाम टिकट की दौड़ में सबसे आगे हैं। कांगड़ा संसदीय सीट से पूर्व मंत्री आशा कुमारी का नाम लगभग तय माना जा रहा है।

    भाजपा के दो बड़े नेताओं की कांग्रेस हाईकमान से मुलाकात

    भाजपा के दो बड़े नेताओं ने दिल्ली में कांग्रेस पार्टी हाईकमान से मुलाकात की है। इसमें एक पूर्व सांसद व एक पूर्व मंत्री शामिल हैं। सूत्रों के मुताबिक पार्टी इन्हें उप चुनाव व संसदीय सीट से टिकट देना चाह रही है। लेकिन इन्हें कांग्रेस में शामिल करने का संगठन में भारी विरोध हो रहा है। अभी यह तय नहीं है कि टिकट इन्हें मिलेगा या नहीं। इस मुलाकात से राजनीतिक गलियारों में खासी चर्चा है।

    कुटलैहड़ में विवेक शर्मा प्रत्याशी होंगे

    बैठक में विधानसभा उप चुनावों को लेकर भी चर्चा की गई। कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र से विवेक शर्मा और धर्मशाला से देवेंद्र जग्गी का टिकट लगभग तय है। वहीं सुजानपुर में कांग्रेस कुलदीप पठानिया को राजेंद्र राणा के सामने उतारा जा सकता है। बैठक में इस पर विस्तृत चर्चा की गई है। सुजानपुर में कुलदीप के अलावा पूर्व जिलाध्यक्ष नरेश ठाकुर और रविंद्र वर्मा का नाम भी टिकट की दौड़ में शामिल हैं। बड़सर, गगरेट और लाहुल स्पीति में कांग्रेस अभी असमंजस में है।

    यह भी पढ़ें: सुप्रिया V/S कंगना: PM वाले बयान पर छिड़ी जंग, अब बीजेपी प्रत्याशी बोलीं- आप तो पत्रकार थीं फिर भी नहीं जानतीं...

    गगरेट में पूर्व विधायक राकेश कालिया और पूर्व प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप कुमार, रमन जस्वाल के नाम की चर्चा है। बड़सर विधानसभा से पूर्व विधायक मंजीत सिंह डोगरा का नाम चर्चा में है। मंजीत डोगरा दो बार विधायक, एक बार वह इंडिपेंडेंट तो दूसरी बार कांग्रेस से चुनाव जीते हैं। यहां से ज्ञान चंद और संजीव शर्मा का नाम भी चर्चा में है। संजीव शर्मा पूर्व में भाजपा से बागी हो कर चुनाव लड़ चुके हैं।

    लाहुल स्पीति में मारकंडा का विरोध

    लाहुल स्पीति में राजनीति चरम पर है। भाजपा से बगावत करने वाले डॉ. रामलाल मारकंडा ने कहा था कि हो सकता है वह कांग्रेस से चुनाव लड़े। लेकिन उन्हें कांग्रेस में शामिल करने को लेकर विरोध चल रहा है। प्रत्याशी बना सकती है।

    दिल्ली में हिमाचल की सियासत, बैक टू बैक बैठकें

    शनिवार को दिल्ली में हिमाचल की सियासत छाई रही। दिनभर बैक टू बैक बैठक हुई। सुबह स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक आयोजित हुई। दोपहर को कांग्रेस पार्टी समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई। जबकि शाम छह बजे दोबारा समन्वय समिति की बैठक आयोजित हुई।

    यह भी पढ़ें: Vikramaditya Singh: 'कंगना रनौत अगर कीचड़ उछालेंगी तो ...', मंडी में हुई बैठक में विक्रमादित्य सिंह ने दी हिदायत

    बैठक में कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल, राजीव शुक्ल, स्क्रीनिंग कमेटी अध्यक्ष भग्तचरण दास, मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह, उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, स्वास्थ्य मंत्री कर्नल धनीराम शांडिल, वरिष्ठ नेता कौल सिंह ठाकुर शामिल थे।