विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 28, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सुंदरनगर के कामाक्षा मंदिर जयदेवी से नकदी समेत लाखों के गहने चोरी, CCTV की मदद से चोर की तलाश में जुटी पुलिस

By Jagran NewsEdited By: Jagran News Network
Published: Sat, 28 Jan 2023 03:41 PM (IST)

उपमंडल के जयदेवी स्थित कामाक्षा मंदिर में चोर लाखों के गहने और नगदी ले उड़े। घटना 25 जनवरी देर रात ...और पढ़ें

चांदी में मढ़ा शंख, चांदी की आरती व पूजा के लिए रखे दो चांदी के छत्र भी ले गया चोर।
चांदी में मढ़ा शंख, चांदी की आरती व पूजा के लिए रखे दो चांदी के छत्र भी ले गया चोर।

सुंदरनगर, जागरण संवाददाता। उपमंडल के जयदेवी स्थित कामाक्षा मंदिर में चोर लाखों के गहने और नगदी ले उड़े। घटना 25 जनवरी देर रात की है। 26 जनवरी को सुबह मंदिर के पुजारी के पहुंचने के बाद चोरी की घटना का पता चला।

पुलिस ने मंदिर के पुजारी शोभा राम की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुजारी शोभा राम ने बताया कि 26 जनवरी को उनका बेटा सुबह करीब सवा छह बजे मंदिर पहुंचा तो चोरी की घटना का पता चला।

यह भी पढ़ें-Himachal: सीएम बनने के बाद पहली बार गृह जिला आ रहे सुखविंदर सिंह सूक्खू, स्वागत के लिए तैयार हमीरपुर कांग्रेस

शंख और चांदी की ही आरती पर किया हाथ साफ

छानबीन की तो पता चला कि चोर माता की मूर्ति में लगा चांदी का छत्र, चांदी का ही मुकुट, सोने की नथ और मूर्ति से चांदी की जीभ तक निकाल कर ले गए। इसके अतिरिक्त पूजा के लिए रखे दो चांदी के छतर, चांदी का मढ़ा हुआ शंख और चांदी की ही आरती पर भी हाथ साफ कर गए।

यह भी पढ़ें-Himachal: राजधानी शिमला में पानी 10 फीसदी हुआ महंगा, कोरोना महामारी के चलते 2 साल से नहीं बढ़े पानी के रेट

3.92 लाख रुपये गहनों की कीमत

कुछ नकदी भी चुराई गई है। चोरी हुए चांदी व सोने के गहनों की कीमत 3.92 लाख रुपये बताई जा रही है। डीएसपी दिनेश कुमार ने बताया कि आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से चोरों की तलाश की जा रही है।

यह भी पढ़ें-दिल्ली जंक्शन को संवारने के लिए एक साल बंद रहेगी जनशताब्दी ट्रेन, परिचालन कब से बंद होगा, इसका निर्णय जल्द