विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 21, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मेडिकल रिपोर्ट में खुलासा, छात्रा को बाल झड़ने की बीमारी

By JagranEdited By:
Published: Mon, 21 May 2018 08:21 PM (IST)

संवाद सहयोगी, सुंदरनगर : उपमंडल सुंदरनगर की ग्राम पंचायत अप्पर बैहली के एक प्राथमिक स्कूल

मेडिकल रिपोर्ट में खुलासा, छात्रा को बाल झड़ने की बीमारी
मेडिकल रिपोर्ट में खुलासा, छात्रा को बाल झड़ने की बीमारी

संवाद सहयोगी, सुंदरनगर : उपमंडल सुंदरनगर की ग्राम पंचायत अप्पर बैहली के एक प्राथमिक स्कूल की तीसरी कक्षा की छात्रा बाल नोचने के मामले में नया मोड़ सामने आया है। शिक्षिका द्वारा छात्रा के बाद नोचने से नहीं उखड़े हैं, बल्कि छात्रा को बाल झड़ने की बीमारी का खुलासा मेडिकल रिपोर्ट में हुआ है। बावजूद इसके पुलिस चर्म रोग विशेषज्ञ की राय भी इस मामले में लेगी।

उधर, शिक्षा विभाग ने अभी मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद शिक्षिका के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कर रहा है। सोमवार को जांच के लिए स्कूल पहुंचे एलिमेंटरी शिक्षा मंडी के उपनिदेशक केडी शर्मा, खंड शिक्षा अधिकारी मीरा शर्मा, पीटीएफ सुंदरनगर के अध्यक्ष राम ¨सह और पुलिस थाना बीएसएल कॉलोनी के जांच अधिकारी दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए। जांच टीम के समक्ष छात्रा के माता-पिता ने लिखित तौर पर इस बात को कबूला की उनकी बेटी को बाल झड़ने की शिकायत है। छात्रा के परिजनों ने पुलिस को भी लिखित पत्र में इस बात को कबूल किया है कि बाल झड़ने की बीमारी है तथा गांव के कुछ लोगों की बहकावे में आकर पुलिस थाना में शिक्षिका के खिलाफ एफआइआर दर्ज करवाई है।

उधर, पुलिस थाना बीएसएल कॉलोनी प्रभारी प्रदीप शर्मा ने बताया कि मेडिकल रिपोर्ट में बाल झड़ने कारण बताया गया है। फिर भी चर्म रोग विशेषज्ञ की राय इस मामले के संबंध में राय ली जाएगी।

-----

दोनों पक्षों के बयान सुने गए हैं। जांच में पाया गया है कि छात्रा को बाल झड़ने की बीमारी है। माता-पिता ने भी इस बात को लिखित रूप से कबूल किया है। फिर भी बीइइओ सुंदरनगर से रिपोर्ट मांगी गई है। रिपोर्ट आने के बाद ही शिक्षिका के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

-केडी शर्मा, उपनिदेशक, प्रारंभिक शिक्षा विभाग, मंडी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।