Himachal Landslide: मंडी में भूस्खलन से 221 सड़कें बंद, कीरतपुर-मनाली हाईवे भी बुरी तरह प्रभावित
मंडी जिले में भारी बारिश के कारण 221 सड़कें अवरुद्ध हो गई हैं जिनमें ज्यादातर ग्रामीण सड़कें हैं जिससे दूरदराज के गांवों का संपर्क टूट गया है। कीरतपुर मनाली फोरलेन भी भूस्खलन के कारण बंद है। जिले में बिजली और पानी की आपूर्ति भी बाधित है। प्रशासन ने लोगों को अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी है।

संवाद सहयोगी, मंडी। मंडी जिला में शुक्रवार को मौसम साफ रहा लेकिन बारिश के कारण सड़कें बुरी तरह से प्रभावित हुई हैं, जिससे बड़े पैमाने पर यातायात बाधित हुआ है। भूस्खलन और बारिश से संबंधित अन्य क्षति के कारण कुल 221 सड़कें अवरुद्ध हो गई हैं।
सबसे ज्यादा असर ग्रामीण सड़कों पर पड़ा है, जिनमें से 214 सड़कें फिलहाल बंद हैं। इससे कई दूरदराज के गांवों में संपर्क टूट गया है जिसमें सबसे अधिक 78 सड़क मार्ग सराज विधानसभा क्षेत्र में ही बाधित है। इसके अलावा, छह प्रमुख जिला सड़कें और एक राज्य राजमार्ग भी बाधित हुआ है।
कीरतपुर मनाली फाेरलेन रोपा के समीप भूस्खलन से बंद है जिससे मंडी से कुल्लू का संपर्क मार्ग बाधित हुआ है। प्रशासन मलबे को हटाने और जल्द से जल्द संपर्क बहाल करने के लिए काम कर रहा है।
वहीं जिला में 221 स्थानों पर विद्युत आपूर्ति बाधित है साथ ही 78 पेयजल योजनाएं भी प्रभावित है। प्रशासन की ओर से लोगों को सलाह दी गई है कि वे अनावश्यक यात्रा से बचें और अपनी यात्रा शुरू करने से पहले स्थानीय जानकारी जरूर लें।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।