Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    शकरयारगाड़ पंचायत का संपर्क कटा, बारिश से भारी तबाही

    By JagranEdited By:
    Updated: Sun, 30 May 2021 09:24 PM (IST)

    मैहनी के साथ शकरयारगाड़ पंचायत में शनिवार को हुई भारी बारिश ...और पढ़ें

    Hero Image
    शकरयारगाड़ पंचायत का संपर्क कटा, बारिश से भारी तबाही

    जागरण संवाददाता, मंडी :मैहनी के साथ शकरयारगाड़ पंचायत में शनिवार को हुई भारी बारिश ने भी भारी तबाही मचाई है। यहां पर 20 से 25 बीघा जमीन पूरी तरह से बह गई है। दो किसानों की 20 बकरियां और एक गाय भी बाढ़ की चपेट में आ गई हैं। पंचायत का मुख्य सड़क से संपर्क कट गया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    शनिवार बाद दोपहर हुई शिवधार के इलाके में बादल फटने के कारण भारी बारिश हुई। मैहनी पंचायत में जहां सड़क बह गई, वहीं शकरयारगाड़ में टमाटर व गोभी की फसल भारी बाढ़ की चपेट में आ गई है। इसमें दो वार्ड सदस्यों की ही 10 बीघा के करीब भूमि है। 10 बकिरयां गुडूडू राम व पांच छायालो देवी की बह गई हैं। वहीं एक किसान की गाय भी बाढ़ की चपेट में आई है। पंचायत का मार्ग भी डंगा धंसने के कारण पूरी तरह से बंद हो गया है और इसका संपर्क अन्य इलाकों से कट गया है।

    प्रधान कौशल्या देवी ने बताया कि पंचायत में कई घरों की छतें उड़ गई हैं। अभी तक प्रशासन की ओर से कोई टीम नुकसान का जायजा लेने के लिए नहीं पहुंची है। पंचायत में लगभग 50 लाख के करीब नुकसान बताया जा रहा है। वहीं, मैंगनी में शनिवार को बारिश के बाद उखड़े देवदारों के पेड़ के नुकसान का जायजा लेने के लिए वन विभाग की टीम ने मौके पर दौरा किया। वन विभाग के बीईओ ने बताया कि रिपोर्ट आने के बाद ही नुकसान का सही आंकलन लगेगा। लगभग 25 से 30 छोटे बड़े पेड़ जड़ समेत उखड़ गए हैं। मैगनी पंचायत की प्रधान रेश्मा ठाकुर ने बताया कि पंचायत में हुए नुकसान के बारे अधिकारियों को बताया गया है।