विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 11, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Mandi News: 'जनता को हमसे मिलने के लिए आधार कार्ड की नहीं जरूरत...', विक्रमादित्‍य सिंह ने कंगना रनौत पर कसा तंज

Published: Thu, 11 Jul 2024 01:43 PM (IST)Updated: Thu, 11 Jul 2024 03:02 PM (IST)

Mandi News कांग्रेस नेता विक्रमादित्‍य सिंह (Vikramaditya Singh) ने मंडी सांसद कंगना रनौत (Kangana Ranaut) पर तंज कसा है। उन्‍होंने ...और पढ़ें

विक्रमादित्‍य सिंह ने कंगना रनौत को लिया आड़े हाथ (फाइल फोटो)
विक्रमादित्‍य सिंह ने कंगना रनौत को लिया आड़े हाथ (फाइल फोटो)

HighLights

  1. मंडी लोकसभा चुनाव में दोनों नेता थे आमने-सामने
  2. कंगना ने गुरुवार को जनसंवाद केंद्र का किया शुभारंभ

डिजिटल डेस्‍क, मंडी। कांग्रेस नेता विक्रमादित्‍य सिंह (Vikramaditya Singh) ने मंडी सांसद कंगना रनौत (Kangana Ranaut) पर तंज कसा है। मंडी सांसद कंगना रनौत ने गुरुवार को जनसंवाद केंद्र के शुभारंभ पर लोगों को कहा था कि अगर किसी को कार्य करवाना है तो लिखित में बताएं। साथ ही मंडी सांसद ने कहा कि आधार कार्ड की कॉपी भी साथ में लगाएं।

विक्रमादित्‍य ने सोशल मीडिया पर किया पोस्‍ट

अब इस पर विक्रमादित्‍य सिंह ने कंगना रनौत को आड़े हाथों लिया है। उन्‍होंने सोशल मीडिया पर पोस्‍ट शेयर करते हुए लिखा कि हमे मिलने के लिए किसी को भी आधार कार्ड की आवश्‍यकता नहीं है। प्रदेश के किसी भी कोने से कोई भी हमे अपने कार्य के लिए मिल सकता है।

मंडी से एक दूसरे के आमने-सामने लड़े थे चुनाव

मंडी लोकसभा चुनाव में कंगना रनौत और विक्रमादित्‍य सिंह एक दूसरे के आमने-सामने चुनावी मैदान में उतरे थे। भाजपा प्रत्‍याशी कंगना रनौत ने विक्रमादित्‍य सिंह को पटखनी देते हुए मंडी लोकसभा सीट अपने नाम कर ली।

यह भी पढ़ें: Mandi News: 'लिखित में बताएं काम साथ में लगाएं आधार कार्ड की कॉपी...', मंडी सांसद कंगना रनौत की जनता को नसीहत

चुनाव के दौरान भी दोनों के बीच आरोप-प्रत्‍यारोप का सिलसिला जारी था। कंगना रनौत ने चुनाव प्रचार के दौरान विक्रमादित्‍य सिंह को छोटा पप्‍पू तक कह दिया था। इसके बाद कांग्रेस ने कंगना का विरोध करते हुए उनपर भी जवाबी हमला किया था।